- Hindi News »
- Maharashtra »
- Vidarbha Farmer Suicides Irrigation Crisis Nitin Gadkari
नवभारत संपादकीय: सिंचाई की कमी ने छीनी किसानों की खुशहाली? जल संवर्धन से ही रुकेगी किसान आत्महत्या
Vidarbha Irrigation Crisis: विदर्भ में किसान आत्महत्याओं के पीछे सिंचाई की कमी को बड़ा कारण बताया गया है। क्षेत्र में लंबित सिंचाई परियोजनाओं और कृषि संकट पर फिर बहस तेज हुई है।
- Written By: अंकिता पटेल

विदर्भ किसान संकट, मंत्री नितिन गडकरी,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Vidarbha Farmer Suicide Causes: जिस बात को विदर्भ के किसान कितने ही दशकों से महसूस कर रहे थे, उसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दोहराया है। उन्होंने स्वीकार किया कि विदर्भ में किसानों की बड़ी तादाद में आत्महत्या का प्रमुख कारण सिंचाई की कमी है। विदर्भवासी जानते हैं कि महाराष्ट्र की पिछली सरकारों का ध्यान सिर्फ पुणे-बारामती और पश्चिम महाराष्ट्र के विकास पर केंद्रित था। वहां सिंचाई की उत्तम व्यवस्था रहने से किसान वर्ष में 3 फसलें लेते रहे और खुशहाल सी।
विदर्भ की खेती वर्षा पर निर्भर रही, क्योंकि यहां की सिंचाई योजनाएं ठंडे बस्ते में डाल दी गई। गोसीखुर्द योजना स्व। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते शुरू की गई। तब से कई प्रधानमंत्री हो गए लेकिन उसकी प्रगति रुकी रही। कटु सत्य है कि विदर्भ की सिंचाई योजनाओं के लिए निर्धारित धनराशि कृष्णा घाटी सिंचाई योजना के लिए हस्तांतरित कर दी गई। सरकार पश्चिम महाराष्ट्र के गन्ना व अंगूर की पैदावार करने वाले किसानों के प्रति मेहरबान थी और विदर्भ के कपास व हुअर उत्पादक किसानों के लिए सौतेला रवैया रखती थी।
जल संवर्धन से रुकेगी किसान आत्महत्या : गडकरी
कृषि, सिंचाई उद्योग, रोजगार शिक्षा हर क्षेत्र में विदर्भ का पिछड़ापन या वैकलॉग बढ़ता चला गया। जब महाराष्ट्र में महायुति की सरकार आई, तब विदर्भ को न्याय मिलने की उम्मीद जागी। अब गडकरी ने जलक्रांति परिषद में राज्यभर से आए सांसदों, विधायकों, सरपंचों व ग्राम पंचायत सदस्यों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में पानी की एक-एक बूंद को संभालकर संचित करने के लिए कार्य करें। जल संवर्धन ही किसान आत्महत्याओं को रोकने की कुंजी है। हर गांव में नदी को गहरा करने, उसकी चौड़ाई बढ़ाने और जल संग्रहण का जनआंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में महामंडलों के बंटवारे का फॉर्मूला तय, भाजपा को मिली 48% हिस्सेदारी
21 मई का इतिहास: क्या आप जानते हैं? भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड व सुष्मिता सेन की जीत
नवभारत संपादकीय: दहेज हत्याओं का कलंक कब तक? देश में महिला सुरक्षा पर सवाल
नवभारत विशेष: सिर्फ भारत नहीं, पूरा एशिया आर्थिक संकट में, जंग की आशंका फिर बढ़ी
जल संरक्षण पर गडकरी, किसानों के साथ नाना पाटेकर
नितिन गडकरी ने जलसंवर्धन के लिए पूर्ति फाउंडेशन व्दारा विकसित तमसवाडा पैटर्न का उल्लेख किया, जिसे केंद्रीय भूजल बोर्ड तथा नीति आयोग के विशषज्ञों ने भी मान्यता दी है। पूर्ति फाउंडेशन के विभिन्न प्रयासों से 26 लाख घनमीटर वर्षाजल संग्रहित किया गया है। इस फाउंडेशन का कार्य महाराष्ट्र के 1,100 गांवों तक फैला है।
यह भी पढ़ें:-नवभारत विशेष: इटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, अंतरिक्ष, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी में सहयोग
लोग बारिश के पानी को बचाएं, क्योंकि वही हमें बचा सकता है। यदि जल संरक्षण गंभीरता से लिया गया, तो विदर्भआत्महत्या मुक्त हो सकता है। एक दशक से ‘नाम’ फाउंडेशन शुरू करने वाले अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा कि किसानों की दुर्दशा ने जीवन के प्रति उनकी मानसिकता बदल दी। फिल्मी दुनिया से हटकर वह ग्रामीण समुदाय के कर्ज, सुखा व फसलों की अनिश्चितता की चिंता करने लगे। वह ग्रामीण समुदायों के पास काम कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि यदि मन में खुदकुशी करने का विचार आए तो मुझे फोन करें। में मदद के लिए तैयार हूं।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Vidarbha farmer suicides irrigation crisis nitin gadkari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMबातों में दम होता तो…गद्दार वाले बयान पर राहुल गांधी पर भड़का वक्फ बोर्ड, कहा- 12 साल में खुद को बहुत गिराया
May 21, 2026 | 10:05 AMIITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज
May 21, 2026 | 10:02 AMतमिलनाडु कैबिनेट विस्तार: सीएम विजय की सिफारिश पर राज्यपाल ने 23 नए मंत्रियों को दी मंजूरी, देखें लिस्ट
May 21, 2026 | 09:56 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














