गोंदिया में सिंचाई संकट दूर करेंगे विधायक विनोद अग्रवाल; गुदमा माइनर और अंभोरा सुपर पैसेज का भूमिपूजन

Gondia Irrigation Project: गोंदिया के गुदमा माइनर और अंभोरा में नए सुपर पैसेज का निर्माण कार्य शुरू हुआ। विधायक विनोद अग्रवाल की इस पहल से 20 वर्षों से पानी के लिए तरस रहे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
MLA Vinod Agrawal launched irrigation projects at Gudma Minor and Ambhora in Gondia, resolving a 20-year-old water crisis for local farmers ahead of the summer season
विधायक विनोद अग्रवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Gondia Vinod Agrawal MLA Irrigation Project: गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र गांव गुदमा में पिछले 20 वर्षों से गर्मी के मौसम में सिंचाई के जल के लिए तरस रहे किसानों को अब विधायक विनोद अग्रवाल के तत्परता से नई उम्मीद मिलने जा रही है। यहां गुदमा माइनर के माध्यम से किसानों को गर्मी की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था, जिससे खेती प्रभावित हो रही थी। किसानों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए गुदमा माइनर पर नए निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक अग्रवाल के शुभ हाथों संपन्न हुआ। गुदमा माइनर पर मुख्य बांध का निर्माण पूरा हो चुका है।

यह माइनर लगभग 500 मीटर लंबा है, जिसके अंतर्गत 90 एकड़ सिंचाई क्षेत्र शामिल है। इस माइनर के पूर्ण होने से आगामी वर्ष से क्षेत्र के किसानों को गर्मी के मौसम में भी सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है। अंभोरा गांव के समीप किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी विधायक अग्रवाल ने पूर्ण करने का प्रयास किया है। क्षेत्र में स्थित पुराने और जर्जर पत्थर के सुपर पैसेज के स्थान पर नए निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। विधायक अग्रवाल ने कहा, अंभोरा गांव स्थित ये पुराना सुपर पैसेज (पत्थर) निर्माण का था, जो समय के साथ अत्यंत खराब और जीर्ण अवस्था में पहुंच चुका था। इसके कारण पानी का भारी अपव्यय हो रहा था तथा सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।

 किसानों को राहत देने का हमारा प्रयास

गोंदिया किसानों द्वारा लगातार नए और मजबूत निर्माण की मांग की जा रही थी। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नए सुपर पैसेज निर्माण कार्य को शुरू कर किसानों को राहत देने का प्रयास किया गया है। इन दोनों कार्य के शुभारंभ से गुदमा, अंभोरा व आसपास के क्षेत्र के किसानों में उत्साह का वातावरण है।

किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था और खेती को बड़ा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर स्थानीय नागरिक, किसान, जनप्रतिनिधि व संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com