-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Vegetable Seller Shot Dead In Industrial City Chikhali Again Due To Daylight Murder Incident
दिनदहाड़े हत्या की वारदात से फिर दहली उद्योगनगरी, चिखली में सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की सीमा में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर देनेवाली दिनदहाड़े हत्या (Murder) की एक और वारदात से उद्योगनगरी दहल उठी है। सोमवार की दोपहर ढाई बजे के करीब चिखली (Chikhali) में एक सब्जी विक्रेता (Vegetable Seller) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चंद दिनों पहले तलेगांव में नगरपालिका के मुख्यालय में जनसेवा विकास समिति के अध्यक्ष किशोर अवारे (Kishore Aware) की दिनदहाड़े गोली मारकर और घातक हथियारों से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद आज एक सब्जी विक्रेता की भरी दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इस वारदात के बारे में पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मरनेवाले युवक का नाम सोन्या तापकीर (20) है। आज दोपहर चिखली गांव में दोपहिया पर सवार होकर आए दो अज्ञात लोगों ने सोन्या तापकीर पर गोली दागी और उसके धराशायी होकर नीचे गिरते ही दोनों हमलावर मौके से उसी दोपहिया पर सवार होकर भाग निकले।
इलाज के दौरान हुई मौत
घायल सोन्या को तत्काल समीप के अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय चिखली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच के अलग-अलग दस्तों के अधिकारी अपने दलबल के साथ मौके पर दाखिल हुए और छानबीन शुरू कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
अकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
छठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
गहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
पुलिस का दावा-हमलावरों का मिला ठोस सुराग
सोन्या तापकीर का पुलिस में कोई रिकॉर्ड नहीं हैं और वह सब्जी की बिक्री कर अपनी आजीविका चलाता था, ऐसा अब तक की जांच में सामने आया है। आखिर उसकी किसी से ऐसी क्या दुश्मनी होगी कि उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया होगा? यह सवाल सभी को सता रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को हमलावरों के बारे में ठोस सुराग मिल गए हैं और जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे। हालांकि पिंपरी- चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की सीमा में कानून व्यवस्था और सवाल उठानेवाली दिनदहाड़े हत्या और अन्य गंभीर आपराधिक वारदातों की श्रृंखला आखिर कब खत्म होगी? यह सवाल उठाया जा रहा हैं।
Vegetable seller shot dead in industrial city chikhali again due to daylight murder incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMगहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Jul 02, 2026 | 05:14 PMExclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PMमुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PM3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
Jul 02, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










