- Hindi News »
- Maharashtra »
- Van Dam Became Dealer Of Death Young Man Drowned In 80 Feet Deep Water
Akola News: वान डैम बना मौत का सौदागर, 80 फीट गहरे पानी में डूबा युवक, 24 घंटे में 3 लोगों की डूबने से मौत
- Written By: आंचल लोखंडे
वान डैम में 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 24 घंटों के भीतर 3 लोगों की डूबने से मृत्यु होने की वजह से जिलेभर में चिंता और शोक का माहौल है।

वान डैम बना मौत का सौदागर। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अकोला: जिले में पानी में डूबने की घटनाओं ने एक बार फिर सतर्कता की गंभीर आवश्यकता को रेखांकित किया है। शुक्रवार रात को वान डैम में 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 24 घंटों के भीतर 3 लोगों की डूबने से मृत्यु होने की वजह से जिलेभर में चिंता और शोक का माहौल है।
मृतक युवक की पहचान जितेंद्र मनमोहन राठी (उम्र 30 वर्ष, निवासी दानापुर, तहसील तेल्हारा) के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार शाम की है, जब स्थानीय नागरिकों को वान डैम की दीवार पर एक मोटरसाइकिल खड़ी और पानी में एक चप्पल तैरती दिखाई दी। आशंका जताई गई कि कोई व्यक्ति पानी में गिर गया है।
‘मानव सेवा आपदा प्रबंधन फाउंडेशन’
स्थानीय ग्रामीणों और बचाव कर्मियों ने तत्काल स्थानीय स्तर पर दो टीमों के जरिए खोजबीन शुरू की, लेकिन डूबने का सटीक स्थान ज्ञात न होने से सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद मामले की जानकारी पिंजर स्थित ‘मानव सेवा आपदा प्रबंधन फाउंडेशन’ द्वारा संचालित संत गाडगे बाबा आपातकालीन खोज एवं बचाव दल को दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला जिला कारागृह में दो विचाराधीन कैदियों की लगातार मौत से मची खलबली, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
अकोला की श्री गजानन पतसंस्था में 8.97 करोड़ की गड़बड़ी, अध्यक्ष और CEO गिरफ्तार
अकोला में पतसंस्था का 8.97 करोड़ का घोटाला: अध्यक्ष और सीईओ गिरफ्तार, 2500 निवेशकों की जमा पूंजी फंसी
कच्छी मस्जिद में दो जमाअतों में हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन की दुआ
बचाव सामग्री
दल प्रमुख दीपक सदाफळे, जो उस समय बोरमळी डैम में डूबे 2 बच्चों की खोज में व्यस्त थे, अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुए। टीम में मयुर सळेदार, शेखर केवट, अंकुश सदाफळे, विष्णु केवट, किशोर तायडे, शिवम वानखडे और सार्थक वानखडे शामिल थे। वे सभी आवश्यक बचाव सामग्री के साथ पहुंचे।
खोज अभियान शुरू
रात लगभग 8 बजे टीम घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल खोज अभियान शुरू किया। हालांकि, डैम की गहराई 70 से 80 फीट तक होने और तल में चट्टानों व कपारियों की मौजूदगी से खोज में भारी दिक्कतें आईं। बावजूद इसके, दल ने अपना अभियान जारी रखा और लगभग रात 11:30 बजे युवक का शव पानी के तल से बरामद कर लिया गया।
शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया
मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय शासकीय अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह दुर्घटनावश डूबने की घटना थी या आत्महत्या, इस दिशा में हिवरखेड पुलिस आगे की जांच कर रही है।
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जनजागृति, जिला नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर समिति बैठक
24 घंटे में डूबकर गई 3 जिंदगियां
अकोला जिले में पिछले 24 घंटों में डूबने से 3 लोगों की जान चली गई, जो कि प्रशासन और नागरिकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है। इन तीनों ही घटनाओं में संत गाडगे बाबा आपातकालीन खोज एवं बचाव दल की तत्परता के कारण मृतकों के शव समय रहते खोजे जा सके।
2 मासूम पानी में डूबे
पहली घटना 7 जून की दोपहर चिखलगांव के दो मासूम बच्चों के साथ हुई, जो बोरमळी-चेलगांव बांध में डूब गए। इस हृदयविदारक घटना के कुछ ही घंटे बाद शुक्रवार रात को वान डैम में जितेंद्र राठी की मौत की खबर ने पूरे जिले को गमगीन कर दिया। प्रशासन को चाहिए कि डैम और जलाशयों के पास चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति और जन जागृति अभियान चलाकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।
Van dam became dealer of death young man drowned in 80 feet deep water
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














