-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Vaishnavi Hagwane Murder Case Audio Clip Goes Viral
तुम कभी अपने पति के साथ लॉयल नहीं थी, मुझसे बहोत बड़ी गलती हो गई… वैष्णवी की ऑडियो क्लिप वायरल
- Written By: सोनाली चावरे
वैष्णवी हगावने हत्या मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। वैष्णवी हगावने की अपनी दोस्त के साथ हुई बातचीत की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वैष्णवी हगावने मर्डर केस (photo credit, social media)
पुणे: उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी राजेंद्र हगावने की बहू वैष्णवी हगावने की हत्या कर दी गई। आरोप है कि घरेलू हिंसा के कारण उसकी हत्या कर दी गई। शुरुआत में वैष्णवी के परिवार को यह आत्महत्या लग रही थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैष्णवी की हत्या की खबर सामने आई। इस मामले में पुलिस ने वैष्णवी के पति शशांक हगावने के साथ-साथ वैष्णवी की सास और देवर को भी गिरफ्तार किया है।
वैष्णवी के ससुर राजेंद्र हगावने और उनका बड़ा बेटा फरार हो गए हैं। वैष्णवी के माता-पिता ने उसके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में अब नई जानकारी सामने आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि वैष्णवी का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। वैष्णवी हगावने की अपनी दोस्त के साथ फोन पर हुई बातचीत ने इस कहानी में अलग मोड़ ले लिया है। नवभारत इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
इस ऑडियो क्लिप में वैष्णवी हगावने अपनी दोस्त से कहते सुनाई दे रही है कि उसके ससुराल वाले उसे अमानवीय रूप से प्रताड़ित करते है। मुझे अमानवीय यातनाएं दी जाती हैं। वैष्णवी ने इस बारे में अपनी सहेली से चैट भी किया था। वैष्णवी ने कहा कि मैंने सबके खिलाफ जाकर यह शादी की थी। लेकिन मुझसे बहोत बड़ी गलती हो गई। वैष्णवी ने अपनी सहेली से बातचीत के दौरान चैट के माध्यम से वॉयस मैसेज भी भेजे हैं। उनके बीच वास्तव में क्या बातचीत हुई? आइये इसके बारे में विस्तार से जानें।
सम्बंधित ख़बरें
जबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
जब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
‘शिक्षकों से BLO का काम क्यों, पढ़ाएगा कौन?’ सरपंच ने जिलाधिकारी कार्यालय में खड़े किए तीखे सवाल
वैष्णवी ने वॉयस मैसेज में क्या कहा?
वैष्णवी कहती है कि वो मुझे हर जगह बदनाम कर रहे है। वो मुझे कहते है कि मैं बहुत गंदी हू, मैं घर में इधर-उधर घूमती रहती हूं। तूम अपने पति शशांक के प्रति भी कभी वफादार नहीं रहीं हो। इसके बाद मेरे ससुर ने मुझे कोसना शुरू कर दिया, और कहा, तुम बेकार हो, तुम गंदी हो, तुम मैली हो तूम घटीया हो। माँ और पापा मुझे पूछते रहते है कि कैसी हो? अब मै उन्हें क्या बताउ?
वैष्णवी ने आगे कहा कि जब मुझे पीटा जा रहा था, तब तुम्हारे जीजाजी बैठकर सिर्फ तमाशा देख रहे थे। उनके साथ मिलकर उन्होंने मुझ पर भी हाथ उठाया। यह बात उन्हें भी सच लगती है। इसलिए अब मैंने फैसला कर लिया है कि मैं उस आदमी को तलाक दे दूंगी। मैंने इस बारे में पापा को बता दिया है। पापा ने कहा कि इस बारे में सोचते हैं कि आगे क्या करना है। वैष्णवी ने आगे कहा कि मुझे इस बात का बहुत दुख है कि मेरे पति मेरे साथ नहीं हैं। मैं सबकी इच्छा के विरुद्ध जाकर इनसे शादी की थी। यही मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मुझे अब कुछ भी समझ नहीं आ रहा है कि मै क्या करु। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे साथ कभी ऐसा होगा।
Vaishnavi hagwane murder case audio clip goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PM30 रुपये के लिए यात्री से भिड़ा रेलवे टिकट क्लर्क, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड
Jul 08, 2026 | 10:51 PMजबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
Jul 08, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM













