- Hindi News »
- Maharashtra »
- University Pro Vice Chancellor Akhilesh Peshwe Nagpur Exam Reforms
नागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
Nagpur University: नागपुर यूनिवर्सिटी के नए प्र-उपकुलपति डॉ. अखिलेश पेशवे ने परीक्षा संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान और व्यवस्था सुधार को पहली प्राथमिकता बताया।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर विश्वविद्यालय, प्र-उपकुलपति, परीक्षा सुधार, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur University Exam Reforms: नागपुर राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त प्र उपकुलपति डॉ. अखिलेश पेशवे ने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी तरह की समस्याओं का स्थायी तौर पर निराकरण किया जाएगा। अब तक जो हुआ उसे भूलकर व्यवस्था में सुधार करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पत्रकारों से चर्चा में डॉ. पेशवे ने बताया कि परीक्षा के लिए टाइम फ्रेमा बनाया जाएगा। योजना नियोजन कर व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
हालांकि यह कार्य टफ जरूर है लेकिन सभी के सहयोग से अच्छा ही होगा। करीब 5 महीने की प्रतीक्षा के बाद विवि में नये प्र-उपकुलपति के तौर पर डॉ. पेशवे की नियुक्ति हुई है। उन्होंने गुरुवार को ही पदभार ग्रहण किया है।
चर्चा में बताया कि अगले कुछ दिनों तक सभी मुद्दों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। इसके बाद सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखकर ही निर्णय लिए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
संभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नागपुर के उद्योगों को बड़ी राहत, MIDC लीज ट्रांसफर पर GST नहीं
ट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
भाजयुमो के खिलाफ एफआईआर
उपकुलपति ने बताया कि हाल ही में भाजयुमो की ओर से विवि में आंदोलन के दौरान गमले तोड़े गये, साथ ही उपकुलपति के कक्ष की नामपट्टिका भी निकाली गई, सभी फोटो और वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराये गये थे। साथ ही आंदोलन के दिन ही पुलिस में शिकायत की गई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
आंबेडकर कॉलेज ने ही की देरी
आबेडकर कॉलेज में पेपर देरी से मिलने संबंधी मामले पर उपकुलपति ने बताया कि केंद्रों पर पेपर डिजिटल व्यवस्था के तहत भेजे जाते हैं। मैनुयली पेपर नहीं भेजे जाते। इस मामले में विवि की और से कोई भी देरी नहीं की गई। पेपर ऑनलाइन भेजे जाते हैं, फिर केंद्रों द्वारा उसकी झेराक्स निकालकर छात्रों में वितरीत की जाती है। इस मामले में कॉलेज की ओर से ही देरी की गई जिससे छात्रओं को परेशानी हुई। मामले को गंभीरता से लिया गया है।
यह भी पढ़ें:-भीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
पीजी विभागों में केंद्रीयकृत प्रवेश
उपकुलपति डॉ. मनाली क्षीरसारंग ने बताया कि विधि के कैम्पस स्थित स्नातकोत्तर विभागों में इस बार केंद्रीयकृत प्रणाली से प्रवेश प्रक्रिया होगी। नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक में भी प्रवेश दिये जाएगे, इसके लिए विवि ने कुछ स्नातक प्रोग्राम भी तैयार किये हैं जिनमें छात्रों को प्रदेश दिया जाएगा, उन्होंने बताया कि संलग्नित महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी, नई शिक्षा नीति के तहत प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इस वर्ष से 4 वर्षीय डिग्री होगी, विषयों की संरचना को विद्वत परिषद की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
University pro vice chancellor akhilesh peshwe nagpur exam reforms
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
May 23, 2026 | 02:11 PMBhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMसंभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
May 23, 2026 | 01:59 PMभोपाल से दिल्ली, मुंबई समेत 4 शहरों की फ्लाइट्स में कटौती, जून-जुलाई में यात्रियों को लगेगा झटका
May 23, 2026 | 01:58 PMQatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
May 23, 2026 | 01:52 PMक्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM












