-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Umarkhed Mahagaon Roads Special Package Demand Assembly
अधिवेशन: विकास के लिए स्पेशल पैकेज की मांग, विधायक वानखेड़े ने खस्ताहाल सड़कों पर जताई चिंता
- Written By: आंचल लोखंडे
MLA Kisanrao Wankhede: नागपुर में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन में विधायक किसनराव वानखेड़े ने उमरखेड़-महागांव क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के विकास के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की मांग उठाई।

विकास के लिए स्पेशल पैकेज की मांग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Umarkhed Mahagaon Road Development: विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर विधायक किसनराव वानखेड़े ने 11 दिसंबर को नागपुर में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन में गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने स्पीकर से उमरखेड-महागांव विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के विकास के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करने की मांग की।
विधायक ने बताया कि पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों, जिला सड़कों, राज्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों की हालत अत्यंत खराब हो गई है। महागांव तालुका में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिवरा संगम और दहीसावली के पास पुलों से पानी बहने के कारण करीब 13 घंटे तक यातायात बंद रहने जैसी गंभीर घटनाएं सामने आई हैं।
सड़कों पर भारी ट्रैफिक दबाव
उन्होंने कहा कि गन्ने की भारी ढुलाई और वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के चलते सड़कों पर भारी ट्रैफिक दबाव पड़ा है, जिससे अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) के तहत बन रही पुसद-उमरखेड़-हरदडा सड़क पर एक वर्ष में एक किलोमीटर भी सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। वहीं, विडुल-देवसरी सड़क की स्थिति भी कार्य शुरू होने के बाद से जस की तस बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: यवतमाल-माहूर नई रेल लाइन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री से की मुलाकात
30 गांवों में श्मशान भूमि की सुविधा नहीं: मारेगांव में सालों से उठ रही मांग को प्रशासन ने किया नजरअंदाज
Amravati News: समय पर सूचना नहीं देने पर अधिकारी पर कार्रवाई, राज्य सूचना आयुक्त ने लगाया दंड
Yavatmal News: उमरखेड़ के किसानों से महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने की अपील, कृषि जानकारी मिलेगी मोबाइल पर
भारी परेशानी का सामना
इसके अलावा, प्रतिबंधित क्षेत्रों में आने वाली कई सड़कें वन विभाग से अनुमति न मिलने के कारण अधूरी पड़ी हैं, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा में अपने क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा का उल्लेख करते हुए विधायक वानखेड़े ने मांग की कि इन सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की जाए।
ये भी पढ़े: यवतमाल के अवधूतवाड़ी के थानेदार रिश्वत लेते गिरफ्तार, उधारी वापस दिलाने के बदले मांगे थे 3 लाख
पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर
विधायक ने यह भी मांग की कि संबंधित सड़कों के लिए वन विभाग से तत्काल अनुमति प्राप्त की जाए और सभी विकास कार्य पारदर्शी एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन अधिवेशन में स्पेशल पैकेज की घोषणा से उमरखेड़-महागांव विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास कार्यों को तेजी और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सकेगा।
Umarkhed mahagaon roads special package demand assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, रानी कमलापति स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














