- Hindi News »
- Maharashtra »
- Three Teams Of Police In Search Of Prashant Kortkar Protest Against Arrest
Nagpur News: प्रशांत कोरटकर की तलाश में जुटी पुलिस की तीन टीमें, घर के सामने गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
पुलिस की तीन टीमें विवादित पत्रकार को तलाश रही हैं। उसे गिरफ्तार करने के लिए गुरुवार को स्थानीय पुलिस की मदद से कोल्हापुर पुलिस ने उसके निवासस्थान पर छापा मारा है। परिजनों से पूछताछ की गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे

प्रशांत कोरटकर की तलाश में जुटी पुलिस की तीन टीमें। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: पुलिस की तीन टीमें विवादित पत्रकार को तलाश रही हैं। उसे गिरफ्तार करने के लिए गुरुवार को स्थानीय पुलिस की मदद से कोल्हापुर पुलिस ने उसके निवासस्थान पर छापा मारा है। परिजनों से पूछताछ की गई है। कुछ खास जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है, जिससे राज्य के बाहर भी उसे तलाश किया जा रहा है।
आरोपी प्रशांत कोरटकर बेसा निवासी है। चैनल पर उसने विवादित खबर चलाई थी। उसे लेकर उपजे विवाद के चलते उसने इतिहासकार इंद्रजीत सावंत को जान से मारने की धमकी दी है, जिससे कोल्हापुर थाने में प्रशांत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पत्रकार होने के नाते उसकी पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों और राजनेताओं से पहचान है।
राज्य के बाहर भी आरोपी की तलाश
इस कारण इतिहासकार के समर्थकों का यह मानना था कि पुलिस जानबूझकर उसे गिरफ्तार करने से बच रही है। जिससे एक संगठन के कुछ लोग गत दो दिन से पत्रकार के निवासस्थान के बाहर उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल और उपायुक्त रश्मिता राव को ज्ञापन भी सौंपा गया है। इस बीच कोल्हापुर पुलिस उपनिरीक्षक संतोष गावले के मार्गदर्शन में दो टीमें नागपुर में दाखिल हो गईं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: पोक्सो मामले में आरोपी को जमानत, पीड़िता के हलफनामे के बाद हाई कोर्ट का फैसला
नागपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय किसान हब, तकनीक से जुड़ेगा किसान; समय से पहले तैयार हो सकता है कन्वेंशन सेंटर
नागपुर से उठी आवाज, एयर इंडिया रखरखाव पर सवाल; विमान सुरक्षा मुद्दे पर AIESL कर्मचारियों का विरोध तेज
स्मार्ट सिटी या खतरे का शहर? नागपुर में ओवरहेड केबल्स पर सवाल, मनपा की लापरवाही उजागर
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
मोबाइल बंद होने से नहीं मिल रहा है लोकेशन
गुरुवार को बेलतरोड़ी पुलिस की मदद से उसके घर में छापा मारा गया। परिजनों से हुई पूछताछ में उनका कहना है कि वह कहां है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। चार दिन से उसका मोबाइल बंद होने से उसका लोकेशन नहीं मिल रहा है। उसका आखिरी लोकेशन नागपुर था, लेकिन अभी वह नागपुर के बाहर होने की आशंका है, जिससे पुलिस की एक टीम राज्य के बाहर भी उसे तलाश रही है।
मध्य प्रदेश में छिपा है प्रशांत कोरटकर?
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तथाकथित पत्रकार प्रशांत कोरटकर, जिसने छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक बातें करके इतिहास के विद्वान इंद्रजीत सावंत को गाली दी थी, गिरफ्तारी के डर से मध्य प्रदेश भाग गया। इसलिए नागपुर पुलिस की एक टीम गुरुवार सुबह ही मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई है।
Three teams of police in search of prashant kortkar protest against arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पहले PM मोदी को दिया बेटी की शादी क न्यौता, फिर पेट्रोल-डीजल को लेकर साधा निशाना, सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
May 25, 2026 | 04:28 PMपंढरपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने एसिड पीकर दी जान, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार
May 25, 2026 | 04:23 PMJabalpur News: निसर्ग रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल की स्लाइड में करंट की वजह से युवक की मौत; पुलिस ने बंद कराया पूल
May 25, 2026 | 04:16 PMSurya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत
May 25, 2026 | 04:13 PMझरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
May 25, 2026 | 04:10 PMतुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, ट्रांसफर की सिल्वर जुबली; जानें अब तक हुए तबादलों का पूरा सफर
May 25, 2026 | 04:09 PMगुलमर्ग रोपवे में खराबी से हड़कंप, आसमान में अटकीं 300 लोगों की सांसें! रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना- VIDEO
May 25, 2026 | 04:09 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














