शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे व शाइना एनसी (डिजाइन फोटो)
मुंबई: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किए गए देश के पूर्ण बजट को लेकर महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी के गठबंधनवाली महायुति में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महायुति के घटक दलों के नेता इस बजट की जमकर तारीफ कह रहे हैं। महायुति में शामिल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे ने बजट को सामान्य जनता को राहत देने वाला बजट करार देते हुए कहा कि तीसरी बार मौका देने वाली सामान्य जनता को केंद्र सरकार ने रिटर्न गिफ्ट दिया है।
डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि 12 लाख तक की आय को कर मुक्त करके सरकार ने विपक्ष की बोलती बंद कर दी है। इस बजट में किसान, युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिकों और उद्यमियों सहित सभी का ध्यान रखा गय़ा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की दृष्टि से मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाना, चयनित आवश्यक दवाओं पर कर छूट और कैंसर उपचार के लिए हर जिले में केंद्र खोलने जैसे सामान्य लोगों को राहत देने वाले निर्णय बजट में लिए गए हैं।
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देगा। साथ ही, बजट में मेक इन इंडिया से अब ‘मेक फॉर वर्ल्ड‘ की अवधारणा के साथ देश को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की दिशा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बजट में समावेशी विकास पर विशेष फोकस देते हुए संतुलित विकास का रोडमैप दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है, किसानों को आर्थिक संबल दिया गया है तथा एमएसएमई सेक्टर को भी मजबूती दी गई है। जनता का यह बजट भारत के जन-जन के भविष्य को निखारेगा तथा बजट से समृद्ध और सशक्त महाराष्ट्र के विजन को मजबूती मिलेगी।
बजट में कृषि, रोजगार, एमएसएमई, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीकी, कौशल प्रशिक्षण जैसे नवाचारों के लिए भी विभिन्न प्रावधान किए गए है। इससे सभी क्षेत्रों में देश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट आम भारतीयों के सपनों को साकार करने वाला बजट है। आयकर स्लैब में किए गए सुधारों की प्रशंसनीय हैं। इससे लोगों की बचत में वृद्धि होगी। शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में की गई घोषणाएं सकारात्मक हैं।
बजट में आयकर स्लैब में बदलाव किए गए हैं, जिससे मध्यमवर्गीय करदाताओं को राहत मिलेगी और उनकी बचत में वृद्धि होगी। बजट में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जो इन क्षेत्रों के विकास में सहायक होंगी। यह देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
मुंबई प्रदेश कामगार आघाड़ी (बीजेपी) के महामंत्री डॉ. अमित भोसले बाेले मोदी सरकार ने 12 लाख रुपए की आय तक टैक्स में छूट दी है, इससे मजदूर वर्ग को बहुत राहत मिली है।
उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कहा कि मध्यम वर्ग के लिहाज से यह बजट अब तक का सबसे मजबूत बजट है।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
नारी सशक्तिकरण तथा युवाओं के रोजगार की दिशा में यह बजट बहुत प्रभावशाली साबित होगा। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में बजट में अनेक प्रावधान किए गए हैं। कुल मिलाकर यह बजट आम आदमी के सपनों को साकार करने वाला बजट है।