- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- While Crossing The Railway Gate Two Lives And One Injured In A Train Accident
रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, एक घायल
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : दिवा (Diva) रेलवे फाटक (Railway Gate) पार करते समय एक तेज रफ्तार उपनगरीय ट्रेन (Suburban Train) ने 3 लोगों को टक्कर (Collision) मार दी। इस दुर्घटना (Accident) में मौके पर दो लोगों की मौत (Death) हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
लोहमर्ग पुलिस स्टेशन में दुर्घटना दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दीपक, गीता और महादेवी रेलवे फाटक पार कर रहे थे। इसी दौरान खोपोली की ओर जा रही एक उपनगरीय ट्रेन ने तीनों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दीपक सावंत (27) और गीता शिंदे (47) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महादेवी जाधव घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी, रेलवे कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने महादेवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उनका इलाज कर घर भेज दिया गया है। दुर्घटना ठाणे लोहमार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। वहीं हादसे के बाद आरपीएफ ने रेलवे फाटक यात्रियों के लिए बंद कर दिया है। अब यात्रियों को सुबह से ही पुल से छोड़ा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
ठाणे: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की बड़ी तैयारी, जिलाधिकारी ने खतरनाक पुलों व इमारतों के ऑडिट के दिए निर्देश
बदलापुर: मारपीट तक पहुंचा महायुति का मतभेद, शिंदे के पार्षदों ने की बीजेपी पदाधिकारी के बेटे की पिटाई
मीरा – भाईंदर: चेना रिवरफ्रंट पर एनजीटी सख्त, 6 सप्ताह में मांगा जवाब
रेलवे पुल संकरा होने का स्थानिकों का दावा
वहीं रेलवे पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार रेलवे फाटक के उपर बने पुल का उपयोग यात्री करते तो उन्हें अपनी जान नहीं गवानी पड़ती। वहीं स्थानिकों का कहना है, कि रेलवे द्वारा बनाया गया पुल बेहद संकरा है। इसी वजह से पूर्व से पश्चिम की ओर जाने के लिए यात्रियों को जान हथेली पर रखकर फाटक पार करना पड़ता हैं। संघर्ष कोंकण रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय भोईर का कहना है, कि दिवा स्टेशन पर पैदल पुल संकरा है। इसलिए यात्री रेलवे क्रॉसिंग पार करने का जोखिम उठाते है। रेल प्रशासन यदि पैदल पुलों की चौड़ाई बढ़ाए और एस्केलेटर लगाए तो दुर्घटनाएं टाली जा सकती हैं।
गौरतलब है, कि दिवा की 90 प्रतिशत आबादी दिवा रेलवे स्टेशन के पूर्व में रहती है। इसलिए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को पूर्व से पश्चिम की ओर यात्रा करने के लिए कुछ साल पहले रेलवे क्रॉसिंग के पास एक पैदल पुल का निर्माण किया था। पुल पर सुबह और रात में भीड़ होती है और निवासियों का दावा है कि पुल बेहद संकरा है। इसी वजह से पुल होने के बावजूद अधिकांश यात्री रेलवे क्रॉसिंग को जान जोखिम में डालकर पार करते हैं।
While crossing the railway gate two lives and one injured in a train accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड
May 19, 2026 | 09:13 AMचेन्नई को हराकर शान से प्लेऑफ में पहुंची SRH, गुजरात टाइटन्स का टिकट भी पक्का, अब इन 5 टीमों के बीच होगी जंग
May 19, 2026 | 09:04 AMगोंदिया के पुलिस थाने बने ‘कबाड़खाना’: सालों से जब्त वाहनों में पनप रहे सांप-चूहे, मालिकों ने फेरा मुंह
May 19, 2026 | 09:04 AMनागपुर में 65 किलो गांजा जब्त, पारडी ट्रैफिक जोन की बड़ी कार्रवाई; टैक्सी कार से 2 तस्कर गिरफ्तार
May 19, 2026 | 09:03 AMआसमान की मास्टर बनीं स्क्वाड्रन लीडर सान्या, वायुसेना में रचा इतिहास; नए लड़ाकू पायलटों को देंगी ट्रेनिंग
May 19, 2026 | 08:57 AMसीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात
May 19, 2026 | 08:48 AMनागपुर लोन एजेंट हत्याकांड का खुलासा: अनैतिक संबंधों के शक में दोस्त की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
May 19, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














