-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Villagers Intensify Their Opposition To Development Plan For The Uttan Area
उत्तन क्षेत्र की विकास योजना पर ग्रामीणों का विरोध तेज़, एमआरटीपी अधिनियम के तहत 60 दिन की माँग
- Written By: आंचल लोखंडे
Mira-Bhayander News: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका द्वारा पाँच गाँवों उत्तन, पाली, चौक, तरोड़ी और डोंगरी के लिए जारी की गई विकास योजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में तीव्र असंतोष फैल गया है।

कत्लखाना आरक्षण पर भी विवाद (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Thane News: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका द्वारा भाईंदर पश्चिम के पाँच गाँवों उत्तन, पाली, चौक, तरोड़ी और डोंगरी के लिए जारी की गई विकास योजना (D P) को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में तीव्र असंतोष फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना को समझने और आपत्तियाँ दर्ज कराने के लिए मनपा प्रशासन द्वारा दी गई 30 दिन की अवधि अपर्याप्त है और इसे एमआरटीपी अधिनियम की धारा 26 के अनुसार 60 दिन तक बढ़ाया जाना चाहिए। इस संदर्भ में मनपा के नगर रचना विभाग के सहायक निदेशक पुरुषोत्तम शिंदे ने बताया कि निर्धारित 30 दिन के अंदर जितने दिन मनपा के कामकाज बंद या अवकाश दिवस थे, उतने दिन की अवधि बढ़ाई जाएगी।
मीरा-भाईंदर मनपा आयुक्त एवं प्रशासक राधाविनोद शर्मा ने 24 सितंबर को विकास योजना का मसौदा प्रकाशित किया था।इस पर आपत्तियाँ और सुझाव दर्ज कराने के लिए 24 अक्टूबर तक की अवधि निर्धारित की गई थी। यह समयसीमा पूर्ण हो चुकी है, जिसके बाद ग्रामीणों ने औपचारिक रूप से अवधि बढ़ाने की माँग मनपा आयुक्त को सौंपी है।
30 दिन की समयसीमा पर विवाद
ग्रामीणों का तर्क है कि त्योहारों के मौसम में मनपा कार्यालय कई दिनों तक बंद रहा, जिससे नागरिकों को वास्तविक रूप से बहुत कम कार्य दिवस मिले। इस वजह से योजना का अध्ययन और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया प्रभावित हुई। पूर्व पार्षद शर्मिला बगाजी और स्थानीय मछुआरों के नेता बर्नाड डिमेलो ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि प्रशासन को कानूनी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए आपत्ति अवधि को 60 दिन तक बढ़ाना चाहिए, ताकि हर नागरिक अपनी राय व्यक्त कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, कोल्हापुर से शव कार में लेकर भिवंडी पहुंचा आरोपी गिरफ्तार
स्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
Drugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार
ठाणे में बन रहा 900 बेड का हाईटेक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, एयर एम्बुलेंस से लेकर मुफ्त इलाज तक, जानें खूबियां
एमआरटीपी अधिनियम का हवाला
ग्रामीणों ने बताया कि महाराष्ट्र क्षेत्रीय नगर नियोजन (एमआरटीपी) अधिनियम, 1966 की धारा 26 के अनुसार किसी भी विकास योजना के मसौदे पर आम जनता से आपत्तियाँ और सुझाव प्राप्त करने के लिए कम से कम 60 दिन का समय दिया जा सकता है। हालांकि मनपा के नगर रचना विभाग के सहायक निदेशक पुरुषोत्तम शिंदे ने स्पष्ट किया कि 2011 की जनगणना के अनुसार मीरा-भाईंदर की जनसंख्या लगभग 8 लाख है, और 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों के लिए 30 दिन की अवधि ही विधिसम्मत मानी जाती है।
योजना के मुख्य बिंदु
इस विकास योजना में कई सार्वजनिक और नागरिक सुविधाओं के आरक्षण प्रस्तावित किए गए हैं । जिनमें नई सड़कें और मार्ग विस्तार, मछली बाजार एवं कोल्ड स्टोरेज,खेल के मैदान, अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र,पर्यटन केंद्र एवं मेट्रो कार शेड, डंपिंग ग्राउंड के लिए आरक्षण साथ ही अविकसित क्षेत्रों को घटाकर आवासीय क्षेत्रों को बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि यह योजना नागरिकों की बढ़ती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।
अंग्रेज़ी में घोषणा पर आपत्ति
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विकास योजना की घोषणा और दस्तावेज़ अंग्रेज़ी भाषा में प्रकाशित किए गए हैं, जिससे स्थानीय मराठी भाषी लोगों को दस्तावेज़ समझने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने माँग की है कि योजना को मराठी भाषा में पुनः प्रकाशित किया जाए, ताकि सभी नागरिक अपनी आपत्तियाँ प्रभावी ढंग से दर्ज करा सकें
ये भी पढ़े: Thane: आरएसएस विवाद पर सियासत तेज, शिंदे बोले- संघ की साख अटूट और राष्ट्रवादी
कत्लखाना आरक्षण पर तीखा विरोध
योजना में आरक्षण क्रमांक 30 के तहत उत्तन क्षेत्र में कत्लखाना का प्रस्ताव रखा गया है, जिस पर ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और कई राजनीतिक दलों ने कड़ा विरोध जताया है।ग्रामीणों का कहना है कि उत्तन क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील है। यहाँ कत्लखाना बनाना स्थानीय भावनाओं को आहत करेगा और पारंपरिक जीवनशैली पर असर डालेगा।
एमएमआरडीए की रद्द योजना के बाद नई पहल
इससे पहले राज्य सरकार ने इन पाँच गाँवों को विशेष पर्यटन क्षेत्र घोषित किया था, और विकास योजना तैयार करने की ज़िम्मेदारी एमएमआरडीए (मुंबई महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण) को दी थी, लेकिन ग्रामीणों के तीव्र विरोध के बाद वह योजना रद्द कर दी गई थी। अब मनपा द्वारा जारी नई योजना में पुराने विवादित आरक्षण फिर से शामिल किए जाने पर ग्रामीणों में निराशा और अविश्वास बढ़ गया है।
ग्रामीणों की माँगें और चेतावनी
ग्रामीणों का कहना है कि यह योजना “ विकास नहीं, विनाश की राजनीति ” है। उनका आरोप है कि इससे स्थानीय लोगों की भूमि, पर्यावरण और पारंपरिक जीवनशैली को खतरा है। उन्होंने तीन प्रमुख माँगें रखी हैं आपत्तियों और सुझावों की अवधि 60 दिन तक बढ़ाई जाए,योजना मराठी भाषा में प्रकाशित की जाए,कत्लखाना आरक्षण (क्रमांक 30) तुरंत रद्द किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे व्यापक आंदोलन और कानूनी लड़ाई शुरू करेंगे।
Villagers intensify their opposition to development plan for the uttan area
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में अवैध निर्माणों पर मनपा का बुलडोजर, लोहगांव-खराड़ी में 21,400 वर्गफुट आरसीसी निर्माण ध्वस्त
Jul 29, 2026 | 02:18 PMMonsoon Business: बारिश के मौसम में कम बजट में शुरू करें ये 3 बिजनेस, होगी बंपर कमाई
Jul 29, 2026 | 02:18 PMजालना में ACB की बड़ी कार्रवाई: GST अधिकारी और टैक्स कंसलटेंट 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:09 PMकिसानों के कपड़े सरकार उतार रही…राजधानी भोपाल में सरकार से नाखुश किसानों ने उतारे कपड़े; तेज हुआ प्रदर्शन
Jul 29, 2026 | 02:09 PMGuru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व
Jul 29, 2026 | 02:07 PMYavatmal News: यवतमाल-माहूर नई रेल लाइन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री से की मुलाकात
Jul 29, 2026 | 02:04 PMFriendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
Jul 29, 2026 | 02:04 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














