- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Yeoor Hills Monkeys Attacked With Arrows Forest Department Announces Reward
ठाणे के येऊर में बंदरों पर तीर से हमला, वन विभाग ने आरोपियों पर रखा 25,000 का इनाम, आप भी कर सकते हैं मदद
Thane Monkey Attack News: ठाणे के येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल करने की क्रूर घटना सामने आई है। वन विभाग ने दोषियों की सूचना देने वाले को इनाम और सख्त कार्रवाई का वादा किया है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Yeoor Forest Monkey Attack: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शहर के फेफड़े कहे जाने वाले येऊर के जंगलों में अज्ञात शिकारियों या शरारती तत्वों द्वारा बंदरों को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो बंदरों के शरीर में तीर धंसे हुए पाए गए, जिससे पूरे इलाके के वन्यजीव प्रेमियों में भारी आक्रोश है।
क्या है पूरा मामला?
वन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, महज दो दिनों के भीतर क्रूरता की दो वारदातें दर्ज की गईं। 20 मार्च और 22 मार्च को दो अलग-अलग बंदरों को तीर मारकर घायल किया गया था। इनमें से एक बंदर के गले में तीर आर-पार हो गया था, जबकि दूसरे के जबड़े में गहरा घाव था।
गनीमत रही कि स्थानीय वन्यजीव कल्याण विशेषज्ञों ने समय रहते इन घायल बंदरों को देख लिया। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बंदरों को सुरक्षित पकड़ा और उनका सफल ऑपरेशन कर शरीर से तीर बाहर निकाले। फिलहाल दोनों बंदर विशेषज्ञों की देखरेख में हैं और उनका इलाज जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘जय हो’ की धुन से परेशान हुए लोग, मुंबई की मेलोडी रोड पर लगा ब्रेक! BMC ने अब उठाया ये बड़ा कदम
अशोक खरात ‘वॉटर स्कैम’: शीतल म्हात्रे का दावा- “मातोश्री के दबाव में मिला पानी”, उबाठा गुट की बढ़ीं मुश्किलें
मीरा-भायंदर में सनसनी: काशीमीरा में हाउसकीपर सुमन नवाची की चाकू गोदकर हत्या, चंदेश एकॉर्ड सोसाइटी में दहशत
मराठा साम्राज्य के इतिहास को घर-घर तक पहुंचाने वाले इतिहासकार जयसिंगराव पवार का निधन, CM फडणवीस ने जताया शोक
25000 के इनाम की घोषणा
वन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात अपराधियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विभाग ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। येऊर के प्रवेश द्वारों और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- मंत्री नरहरी झिरवल के वायरल वीडियो से सियासी तूफान, महाराष्ट्र सरकार में हड़कंप, क्या जाएगी कुर्सी?
साथ ही वन विभाग ने यह भी घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति दोषियों के बारे में विश्वसनीय जानकारी देगा, उसे 25,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह केवल शरारत नहीं बल्कि एक गंभीर अपराध है। यदि दोषियों को पकड़ा जाता है, तो उन्हें जेल की सजा और भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।
Thane yeoor hills monkeys attacked with arrows forest department announces reward
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आखिर क्यों 7 घंटे बाद वापस लौटी एअर इंडिया की फ्लाइट? एयरलाइन ने बताई वजह; दिल्ली से लंदन जा रहा था विमान
Mar 26, 2026 | 03:08 PMबंदर अब्बास में इजरायल की बड़ी स्ट्राइक, ईरान के नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत; तेहरान में मचा हड़कंप
Mar 26, 2026 | 03:02 PM‘जय हो’ की धुन से परेशान हुए लोग, मुंबई की मेलोडी रोड पर लगा ब्रेक! BMC ने अब उठाया ये बड़ा कदम
Mar 26, 2026 | 03:01 PMCM Yogi की अपील: गैस और ईंधन की किल्लत की अफवाहों पर न दें ध्यान, उत्तर प्रदेश में सप्लाई है सामान्य
Mar 26, 2026 | 02:59 PMअशोक खरात ‘वॉटर स्कैम’: शीतल म्हात्रे का दावा- “मातोश्री के दबाव में मिला पानी”, उबाठा गुट की बढ़ीं मुश्किलें
Mar 26, 2026 | 02:57 PM‘श्री राम रक्षा स्तोत्रम्’ के पाठ के लिए कौन सा समय सबसे बढ़िया है? जानिए इसके 5 चमत्कारी लाभ
Mar 26, 2026 | 02:56 PMअचानक बंद हुआ X तो यूजर्स हुए परेशान, क्या आपके साथ भी हुआ ऐसा? जानिए पूरी वजह
Mar 26, 2026 | 02:54 PMवीडियो गैलरी

संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM
बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM












