-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Minister Narhari Zirwal Viral Video Controversy Alcohol Opposition Demand Resignation
मंत्री नरहरी झिरवल के वायरल वीडियो से सियासी तूफान, महाराष्ट्र सरकार में हड़कंप, क्या जाएगी कुर्सी?
- Written By: आकाश मसने
Narhari Zirwal News: महाराष्ट्र के मंत्री नरहरी झिरवल एक वायरल वीडियो के कारण विवादों में हैं, जिसमें वे शराब की बोतल के साथ दिख रहे हैं। विपक्ष ने इसे नैतिक पतन बताकर इस्तीफे की मांग की है।

मंत्री नरहरी झिरवल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Narhari Zirwal Viral Video Controversy: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। नासिक के भोंदूबाबा अशोक खरात केस को लेकर मचे बवाल और विधानसभा बजट सत्र की गहमागहमी के बीच खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) मंत्री नरहरी झिरवल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो ने न केवल सरकार की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि विपक्ष को बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा थमा दिया है।
क्या है वायरल वीडियो में?
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवल अब एक नए वीडियो के कारण मुश्किलों में आ गए हैं। बजट सत्र के बीच उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो करीब सात महीने पुराना है। वीडियो में एक कमरे में कुछ कर्मचारी नजर आ रहे हैं। साथ ही बिस्तर पर लेटे हुए झिरवल दिखाई देते हैं और उनके पास खाद्य पदार्थ तथा शराब की बोतल भी देखी जा सकती है।
दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनके सरकारी निवास पर रिकॉर्ड किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो ट्रांसवूमन पवन यादव के साथ का बताया जा रहा है। वीडियो को पवन यादव के भाई रवि यादव ने सार्वजनिक किया। लेकिन, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने राज्यपाल से की मुलाकात, आदेश रद्द करने की मांग
Pulse Polio अभियान; रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में 2 लाख से अधिक नन्हें बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
पवन यादव पर पहले से हैं आरोप
पवन यादव पर पहले से ही जबरन वसूली के आरोप हैं। मुंबई के कुरार पुलिस थाने में उसके खिलाफ धमकी और वसूली का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इस प्रकरण में अन्य लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
विपक्ष ने साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इसे नैतिक पतन का ज्वलंत उदाहरण बताते हुए मुख्यमंत्री से झिरवल को तत्काल मंत्री पद से हटाने की मांग की है। सपकाल ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि से इस तरह के आचरण की अपेक्षा नहीं की जा सकती और यह सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का उल्लंघन है। कथित वीडियो के सामने आने के बाद मंत्री के सरकारी निवास के उपयोग को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकारी सुविधाओं का दुरुपयोग किया गया है, जो एक गंभीर मामला है।
क्या बोले झिरवल?
इस मामले पर मंत्री नरहरी झिरवल ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है, और उनके दोनों मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनके कार्यालय ने यह साफ किया है कि उन्हें ऐसे किसी भी वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस बीच, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि झिरवल ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। यह भी संदेह जताया जा रहा है कि अजित पवार की अनुपस्थिति में पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी कलह के चलते ही यह मामला सामने आया है।
पहले भी विवादों में रहे झिरवल
यह पहली बार नहीं है जब नरहरी झिरवल या उनका विभाग विवादों में घिरा हो। पिछले महीने ही FDA विभाग का एक कर्मचारी 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। उस वक्त भी झिरवल के इस्तीफे की मांग उठी थी। इसके अलावा, वीडियो में दिख रही पवन यादव पर पहले से ही मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन में वसूली और धमकी देने के मामले दर्ज हैं। अब यह वीडियो सामने आने के बाद झिरवल के मंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हो गई है। हालांकि सरकार की तरफ से इस पर अब तक कोई बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें:- विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा, ‘सबूत मिटाने के लिए अशोक खरात का एनकाउंटर हो सकता है’
एनसीपी के लिए बढ़ती मुश्किलें
इस घटनाक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए एक और संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। इससे पहले भी पार्टी से जुड़े अन्य नेताओं पर विवादों के कारण कार्रवाई हो चुकी है।
Maharashtra minister narhari zirwal viral video controversy alcohol opposition demand resignation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘एक नहीं कई भरत तिवारी है’, ग्वालियर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, भरत तिवारी मामले में सरकार पर साधा निशाना
Jun 25, 2026 | 10:23 PMसपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
Jun 25, 2026 | 10:19 PMसागर के नौरादेही में टाइगर पर चली गोली? वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, भोपाल तक पहुंचा मामल
Jun 25, 2026 | 10:10 PMइटली में भारतीय महिलाओं से भिड़ा बांग्लादेशी वेटर, भारत के खिलाफ टिप्पणी पड़ी भारी; पुलिस के सामने मांगी माफी
Jun 25, 2026 | 10:08 PMपटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, क्लासरूम में भरा धुंआ, देखें अफरा-तफरी का VIDEO
Jun 25, 2026 | 09:54 PMस्विमिंग पूल में नहाते वक्त कच्छे में घुस गया सांप! दोस्तों ने ऐसे बचाई जान, VIDEO देख सहम गए लोग
Jun 25, 2026 | 09:53 PMChanakya Niti : जीवनसाथी चुनने से पहले चाणक्य की ये 5 बातें जान लें, नहीं तो जिंदगीभर होगा पछतावा
Jun 25, 2026 | 09:47 PMवीडियो गैलरी

धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM













