Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे में पानी की किल्लत, कूड़ाघरों की कमी आज भी बरकरार, सुप्रिया सुले ने की बदलाव की भाषा

Supriya Sule : ठाणे में पानी की किल्लत, कूड़ाघरों की कमी और बुनियादी समस्याओं को लेकर सुप्रिया सुले ने महायुति सरकार पर सवाल उठाते हुए नगर निकाय चुनाव से पहले तीखा हमला बोला।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 11, 2026 | 03:39 PM

Supriya Sule:ठाणे में पानी की किल्लत (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane Water Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने राज्य की सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही ठाणे को एक “सभ्य” शहर के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा हो, लेकिन यहां पानी की किल्लत, कूड़ाघरों की कमी और अन्य बुनियादी समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।

नगर निकाय चुनावों से पहले शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सुले ने ठाणे के विकास के लिए बड़े पैमाने पर धनराशि स्वीकृत किए जाने के सरकारी दावों पर सवाल उठाए।

पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद

इस अवसर पर राकांपा (एसपी) के विधायक जितेंद्र आव्हाड, पार्टी की ठाणे शहर इकाई के अध्यक्ष मनोज प्रधान, अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। सुले ने कहा कि ठाणे कभी एक छोटा शहर था, लेकिन राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों से लोग बेहतर जीवन और विकास की उम्मीद लेकर यहां आए।

सम्बंधित ख़बरें

हाई कोर्ट का कड़ा रुख: EWS प्रमाणपत्रों के ‘महाघोटाले’ पर राज्य सरकार को फटकार, 3 हफ्ते में मांगा जवाब!

जालना मनपा चुनाव: प्रचार तेज, सियासी तपिश चरम पर; कांग्रेस में असंतोष खुला, निधि और मार्गदर्शन पर सवाल

नागपुर मनपा चुनाव: 18 साल का शासन और ‘जीरो’ परफॉर्मेंस! कांग्रेस ने भाजपा के विकास दावों की निकाली हवा

बर्खास्त IAS पूजा खेडकर ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा, नौकर ने ‘ऐसे’ दिया घटना को अंजाम

ये भी पढ़े: Kalyan-Dombivli में मतदान जागरूकता अभियान, सीनियर सिटिज़न और महिलाओं की बड़ी भागीदारी

ठाणे महानगरपालिका पंचवार्षिक निवडणुकीनिमित्त राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार पक्षाच्या सर्व अधिकृत उमेदवारांच्या प्रचारार्थ कळवा येथे आयोजित जाहीर सभेला आमदार डॉ जितेंद्र आव्हाड यांच्यासोबत उपस्थित होते. pic.twitter.com/M1bPWRQ9W5 — Supriya Sule (@supriya_sule) January 10, 2026

स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी समस्याएं अब तक हल नहीं हो पाई

हालांकि, आज उनकी उम्मीदें निराशा में बदलती नजर आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ठाणे को “सभ्य” शहर बताया जाता है, लेकिन पानी की समस्या, कूड़ाघरों की कमी, तथा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी समस्याएं अब तक हल नहीं हो पाई हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Thane water crisis garbage issue supriya sule targets mahayuti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2026 | 03:39 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Supriya Sule
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.