जालना मनपा चुनाव: प्रचार तेज, सियासी तपिश चरम पर; कांग्रेस में असंतोष खुला, निधि और मार्गदर्शन पर सवाल
Political Allegations: जालना मनपा चुनाव में मतदान से पहले सियासी पारा चढ़ा। प्रचार तेज, आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं व कांग्रेस में निधि व मार्गदर्शन को लेकर प्रत्याशियों की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Jalna Municipal Election: जालना मनपा चुनाव के लिए मतदान में कुछ ही दिन शेष रहने से राजनीतिक तबिश बढ़ने के साथ ही सभी प्रभागों में प्रचार तेज हो गया है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व की कथित अनदेखी के चलते कई प्रत्याशियों की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है।
पार्टी के कई उम्मीदवारों का आरोप है कि चुनाव प्रचार के लिए न तो पर्याप्त निधि उपलब्ध कराई जा रही है और न ही स्पष्ट मार्गदर्शन मिल रहा है। केंद्र व राज्य में सत्ताधारी दल भाजपा व शिंदे सेना 65 में से 37 सीटों पर सीधे आमने-सामने हैं। कुछ क्षेत्रों में अन्य दलों के उम्मीदवारों के साथ भी सीधी भिड़ंत हो रही है।
इस प्रभाग के उम्मीदवार सबसे ज्यादा चर्चित
प्रभाग क्रमांक 1, 5, 6, 9, 13, 15 व 16 की लड़ाइयों पर खास नजर बनी हुई है। इन क्षेत्रों में स्थानीय समीकरण, बगावत व पार्टी के भीतर असंतोष चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं। कहीं पुराने दिग्गजों व नए चेहरों के बीच सीधी टक्कर है। कहीं आंतरिक राजनीति मुकाबले को और रोचक बना रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
अजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
CJP प्रोटेस्ट से बैकफुट पर आयी सरकार! सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
यह भी पढ़ें:-मनपा चुनाव में भाजपा का मास्टर प्लान, नागरिकों को मालिकाना हक; बावनकुले का बड़ा वादा
राकां (अजीत पवार गुट) को झुलाते हुए गठबंधन को लेकर अंतिम तिथि तक बातचीत जारी रखी। गठबंधन की चर्चाओं के बीच भाजपा ने प्रभागवार उम्मीदवारों की सूची तय कर ली। इससे मित्र दलों को समय पर प्रत्याशी तय करने में परेशानी हुई व कई जगह वे प्रत्याशी तक नहीं उतार सके। शहर के 16 प्रभागों की 65 सीटों के लिए कुल 453 प्रत्याशी मैदान में है।
