सावधानी: खाली कराएं खतरनाक इमारतें, ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव ने दिए निर्देश
Caution: ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव ने मनपा क्षेत्र की 37 अत्यधिक खतरनाक इमारतों के निवासियों से बातचीत कर उन इमारतों को तुरंत खाली करवाने का निर्देश दिया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
खाली कराएं खतरनाक इमारतें (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Thane News: विरार में हुई दर्दनाक इमारत दुर्घटना के बात ठाणे मनपा प्रशासन हरकत में आया है। ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव ने मनपा क्षेत्र की 37 अत्यधिक खतरनाक इमारतों के निवासियों से बातचीत कर उन इमारतों को तुरंत खाली करवाने का निर्देश दिया है। ठाणे शहर के नौपाड़ा-कोपरी क्षेत्र में सबसे अधिक 27 जर्जर इमारतों में लोग रह रहे हैं। शहर के इस सबसे पुराने इलाके में इमारत ढहने की स्थिति में बड़े पैमाने पर जान माल का नुकसान हो सकता है।
विरार में इमारत दुर्घटना के बाद, ठाणे शहर क्षेत्र की अत्यधिक खतरनाक इमारतों की फिर से समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में, आयुक्त सौरभ राव ने स्पष्ट किया कि अत्यधिक खतरनाक इमारतों के निवासियों से बातचीत करने के बाद, उन्हें ऐसी इमारतों में रहने के खतरों के बारे में जानकारी देते हुए, उन इमारतों को जल्द से जल्द खाली करवाया जाए। उन्होंने सहायक आयुक्तों को उन खतरनाक इमारतों के बारे में निवासियों से बातचीत करने का भी निर्देश दिया है।
जर्जर इमारतों में रह रहे हैं 191 परिवार
ठाणे मनपा क्षेत्र में कुल 93 अत्यधिक खतरनाक इमारतें हैं, जिनमें से 56 इमारतों को खाली करा दिया गया है। शेष 37 इमारतों में कुल 191 परिवार रहते हैं। मानसून के पहले से ही, क्षेत्रीय उपायुक्त व सहायक आयुक्त निवासियों से संपर्क कर रहे हैं और उनसे इमारतें खाली करने का अनुरोध कर रहे हैं। आयुक्त राव ने यह भी स्पष्ट किया है कि निवासियों को इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इमारतें निवासियों के कब्जे में ही रहेंगी। आयुक्त ने कहा कि मानसून से पहले जर्जर इमारतों पर आवश्यक सूचना बोर्ड लगाए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
अरब सागर से उठीं तेज हवाओं ने बढ़ाई ठाणे की मुसीबत; रेड अलर्ट के बाद अब ऑरेंज अलर्ट, आज भी स्कूल-कॉलेज बंद
मुंबई में बड़ा हादसा; मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसने की आशंका
नासिक में जेलरोड की 100 साल पुरानी पानी की टंकी पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस दिए मनपा की कार्रवाई से उठे सवाल
ठाणे: गर्भवती महिला की जान से खिलवाड़! उल्हासनगर के सरकारी प्रसव अस्पताल की जांच रिपोर्ट ने खोली पोल
ये भी पढ़े: कुंभ मेले से पहले ही विवादः 24000 करोड़ की योजना लटकी,भीमाशंकर के लिए 288 करोड़ की योजना को मंजूरी
निवासियों के संपर्क में रहें अधिकारी
आयुक्त ने कहा कि सभी मंडल उपायुक्तों और सहायक आयुक्तों को उन निवासियों के लगातार संपर्क में रहना चाहिए, जो अभी भी अत्यधिक – खतरनाक इमारतों में रह रहे हैं। उनसे – इमारतें खाली करने का अनुरोध किया जाना चाहिए और उन्हें उनके कब्जे का आश्वासन दिया जाना चाहिए। राव ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि उन्हें इस बात से अवगत कराया जाना चाहिए कि अत्यधिक खतरनाक इमारत में – रहना जानलेवा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सी-1 श्रेणी की इमारतों को खाली कराना आवश्यक है।
