Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अरब सागर से उठीं तेज हवाओं ने बढ़ाई ठाणे की मुसीबत; रेड अलर्ट के बाद अब ऑरेंज अलर्ट, आज भी स्कूल-कॉलेज बंद

Thane Orange Alert Heavy Rain: ठाणे में लगातार बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन ने एहतियातन सोमवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 06, 2026 | 08:06 AM

ठाणे, भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट, स्कूल बंद,(सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Thane Orange Alert Heavy Rain Schools Closed: दक्षिण पश्चिम मानसून इस साल भले ही देरी से सक्रिय हुआ लेकिन पिछले साल से अधिक बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, ठाणे शहर एवं आस-पास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से ठाणे, महानगरपालिका क्षेत्र के 24 स्थानों पर पानी भर गया।

पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारण जान जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। शनिवार एवं रविवार को रेड अलर्ट के बाद सोमवार को जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि अरबी समुद्र में दमदार मौसमी हवा के चलते ठाणे जिले में सोमवार को सुबह जोरदार बारिश हो सकती है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी डॉ। श्रीकृष्ण पांचाल ने सोमवार को जिले के सभी स्कूल व कालेज बंद रखने का आदेश दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में बड़ा हादसा; मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसने की आशंका

पुणे में आफत के साथ आई राहत! मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेपटरी, खड़कवासला समेत चारों बांधों में बढ़ा जलस्तर

सावधान! घर से निकलने से पहले देख लें मौसम का हाल, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की आशंका; मुंबई में आज नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, बीएमसी ने जारी किए निर्देश

इमारत की गैलरी का हिस्सा गिरा, 2 घायल

वागले इस्टेट के किसननगर 3 रोड नंबर 16 स्थित ममता बाजार के सामने तिवारी भवन के पहली मंजिल की गैलरी का हिस्सा गिरने
से दो व्यक्ति घायल हो गए। बताया गया कि लगभग 47 साल पुराने दो मंजिला तिवारी भवन की पहली मजिल के गैलरी का हिस्सा रात के 12 बजे गिर गया, जानकारी मिलने के तुरंत बाद मनपा आपदा प्रबंधन कक्ष के कर्मचारी, अग्निशमन दल एवं पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। इस घटना में 65 वर्षीय बुरी इस्लाम शेख एवं 36 साल के सुरेश घायल हो गए, इमारत में रह रहे लोगों को अस्थायी तौर पर स्कूल में रहने के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या लूटी… अब मथुरा-काशी लूटेंगे, जोरदार बारिश में बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे

इमारत की सीढ़ी का स्लैब गिरा

दिया के साबे गांव में वैभव ढाबा के पीछे स्थित दत्त निवारा सोसायटी की सीढ़ी का स्लैब दह गया। जानकारी मिलने के बाद मनपा के आपदा प्रबंधन विभाग एवं अग्निशमन दल के जवानों ने मौके पर पहुंच कर 5 लोगों को रेस्क्यू किया।

जिन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया उनमें प्रदीप मालुसरे (50 वर्ष), प्राजक्ता मालुसरे (42 वर्ष), चेतन मालुसरे (21 वर्ष), गणेश राणे (48 वर्ष) एवं आरोशी कुमडेकर (14 वर्ष) का नाम शामिल है। दुर्घटना के बाद इमारत को खाली करा लिया गया।

Orange alert heavy rain schools colleges closed monsoon update thane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 08:06 AM

Topics:  

  • Heavy Rains
  • Maharashtra Orange Alert
  • Maharashtra Weather Update
  • Thane News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.