सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित नागरिकों से जी.श्रीकांत ने की बातचीत, संवाद से समस्याओं का होगा समाधान

Municipal Corporation: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने शहर के मिटमिटा में सड़क चौड़ीकरण कार्यों से प्रभावित नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की थी।
Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation
छत्रपति संभाजी नगर मनपा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने शहर के मिटमिटा में सड़क चौड़ीकरण कार्यों से प्रभावित नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की थी। भाजपा पदाधिकारी दीपक बनकर ने इस संवाद सत्र का आयोजन किया था। इस बैठक में मनपा आयुक्त एवं प्रशासक जी. श्रीकांत ने नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी शंकाओं का समाधान किया।

आयुक्त एवं प्रशासक जी। श्रीकांत के मार्गदर्शन में महानगरपालिका ने शहर की मुख्य सड़कों पर सड़क चौड़ीकरण के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस अभियान का समर्थन किया था और सड़क चौड़ीकरण में पीड़ित संपत्ति धारकों को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासक जी.श्रीकांत ने नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना इस बैठक में उपायुक्त सविता सोनवणे, पूर्व नगरसेवक सलीम पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

नागरिकों ने प्रशासन के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया

नागरिकों ने गावठाण की भूमि के मुआवजे और अन्य समस्याओं के बारे में प्रश्न पूछे। प्रशासन ने टीडीआर और अन्य अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की। नागरिकों ने प्रशासन के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रशासक जी. श्रीकांत ने वार्ड अधिकारी और उपायुक्त सविता सोनवणे को निर्देश दिया कि वे मिटमिटा - पड़ेगांव क्षेत्र में संपत्ति मालिकों के लिए गुंठेवारी और संपत्ति कर पर एक शिविर आयोजित करें ।

नागरिक कर रहे मुआवजे की मांग

बता दे कि मनपा प्रशासन द्वारा बीते दो माह से शहर में सन 2001 के डीपी प्लान के अनुसार सड़क चौड़ीकरण करने की मुहिम हाथ में ली गई है। इस मुहिम के तहत मनपा प्रशासन द्वारा शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सड़क चौड़ीकरण अभियान चलाया गया। हर तरफ अभियान कामयाब रहा। सिर्फ हर्सल परिसर में लोगों ने इस अभियान का कडा विरोध किया है। मनपा आयुक्त जी। श्रीकांत ने हर्सल परिसर के नागरिकों से कई बार संवाद साधा, लेकिन वहां के नागरिक जमीन के एवज में तत्काल मुआवजे की मांग कर रहे है।

सरकारी बंगले के सामने प्रदर्शन करने का प्रयास

इसी दरमियान उस परिसर के नागरिकों ने हाल ही में मनपा आयुक्त के सरकारी बंगले के सामने प्रदर्शन करने का प्रयास किया था। पुलिस ने समय रहते उन सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व जारी है ऐसे में पुलिस बंदोबस्त मनपा प्रशासन को नहीं मिल पा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com