मुंबई में बड़ा हादसा; मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसने की आशंका
Mumbai Mankhurd Building Collapse: मुंबई के मानखुर्द में भारी बारिश के बीच तीन मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई। राहत एवं बचाव दल ने मौके पर अभियान शुरू किया है, मलबे में अभी भी लोग फंसे है।
- Written By: अंकिता पटेल
मुंबई, मानखुर्द, चॉल हादसा, (सोर्स - सोशल मीडिया)
Mumbai Mankhurd Building Collapse Deaths: मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार रात भारी बारिश के बीच, तीन मंजिला ‘चॉल’ ढह जाने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। मानखुर्द के जनता नगर इलाके में यह हादसा हुआ। यहां हनुमान मंदिर के पीछे चॉल नंबर-5 में ग्राउंड प्लस तीन मंजिला चॉल का एक अचानक इस लोगों की मौत हो गई।
आशंका जताई गई है कि कुछ लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हो सकते हैं। घटना रात करीब 8:30 बजे हुई। हादसे की सूचना मिलते ही बीएमसी का अग्निशमन दल, स्थानीय पुलिस, संबंधित वार्ड का स्टाफ तथा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया।
देर शाम हुआ हादसा, राहत कार्य जारी
खबर लिखे जाने तक इस हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया गया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आशंका है कि मलबे में अन्य लोगों के भी फंसे होने की संभावना के मद्देनजर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
अरब सागर से उठीं तेज हवाओं ने बढ़ाई ठाणे की मुसीबत; रेड अलर्ट के बाद अब ऑरेंज अलर्ट, आज भी स्कूल-कॉलेज बंद
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड: खंडाला ‘मिसिंग लिंक’ टनल के पास ढही पहाड़ी, मुंबई जाने वाली लेन ठप
अयोध्या लूटी… अब मथुरा-काशी लूटेंगे, जोरदार बारिश में बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे
पुणे में आफत के साथ आई राहत! मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेपटरी, खड़कवासला समेत चारों बांधों में बढ़ा जलस्तर
प्रशासन ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और बचाव दल मलबा हटाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
मृतकों में 4 महिलाएं
शताब्दी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कुल पांच घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे।
चिकित्सकों ने सभी पांचों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा, बचाव अभियान के दौरान एक अन्य व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया, यह घटना भाजपा प्रवक्ता और नगरसेवक नवनाथ बन के वार्ड में हुई।
यह भी पढ़ें:-पुणे में आफत के साथ आई राहत! मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेपटरी, खड़कवासला समेत चारों बांधों में बढ़ा जलस्तर
बचाव अभियान में बारिश से बाधा
भाजपा के स्थानीय पार्षद नवनाथ बन ने कहा कि मलबे के नीचे अब भी एक और व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है। भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
