ठाणे के तालाबों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम तेज, ‘अमृत 2.0’ योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर
Thane Lakes Beautification: 'अमृत 2.0’ के तहत तालाबों के पुनर्जीवन का काम तेजी से चल रहा है। शर्मिला पिंपलोलकर ने कई तालाबों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सफाई और सौंदर्यीकरण ने के निर्देश दिए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे झील सौंदर्यीकरण परियोजना (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Lakes Beautification Amrut 2.0 Project: ठाणे को कभी तालाबों का शहर कहा जाता था, लेकिन समय के साथ कई तालाबों का अस्तित्व खत्म हो गया। अब उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहल पर ठाणे शहर के शेष तालाबों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम शुरू किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य न केवल तालाबों को पुनर्जीवित करना है, बल्कि शहर के पर्यावरण और नागरिकों के जीवन को भी बेहतर बनाना है। इंटीग्रेटेड लेक कंजर्वेशन नामक इस परियोजना के तहत, ठाणे के तालाबों को स्वच्छ करने, उनकी सुंदरता बढ़ाने और उनके आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने पर काम किया जा रहा है।
‘ अमृत 2.0’ योजना के तहत 15 तालाबों के संवर्धन का काम अंतिम चरण में है। महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ शहर के तालाबों का दौरा किया और आवश्यक निर्देश दिए। सिध्देश्वर तालाब परिसर के उद्यान की खस्ताहालत पर महापौर पिंपलोलकर ने नाराजगी भी जतायी।
सम्बंधित ख़बरें
कोपरी-पांचपाखाडी में SIR अभियान को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने खुद घर-घर जाकर बांटे गणना फॉर्म
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बिहार के बाद UP कनेक्शन आया सामने, 25 साल से आगरा की एक ही प्रेस से छपते थे पेपर
Weather Update: ठाणे में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव, पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी
Navabharat Nishanebaaz: बातचीत में जमा ना खर्चा, हो जाए मंदिर पर चर्चा
महापौर ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित कर तालाबों के संरक्षण एवं संवर्धन में उनका सुझाव भी लिया। राज्य सरोवर संवर्धन योजना के जरिए ठाणे में तालाबों का संवर्धन और सौंदर्यीकरण का काम किया जाना है। जिसको देखते हुए महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ तालाबों का दौरा किया।
दौरे की शुरुआत कचराली तलब से हुई। उसके बाद सिद्धेश्वर तालाब, मखमली तालाब, ब्रह्माला तालाब, घोसाले तालाब, मदाडें तालाब, गोकुलनगर तालाब आदि का निरीक्षण किया गया।
इंटरनेट केबल हटाने महापौर ने दिया निर्देश
इस अवसर पर उप महापौर कृष्णा पाटिल, सभागृह नेता हणमंत जगदाले, संबंधित वार्ड के स्थानीय नगरसेवक राजेश मोरे, माधुरी मेटांगे, काजल गुणीजन, नंदा पाटिल, दीपक जाधव, शुचिता पाटणकर, मुख्य पर्यावरण अधिकारी मनीषा प्रधान, उप नगर अभियंता विकास ढोले, शुभांगी केसवानी, कार्यकारी अभियंता मोहन कलाल, स्वच्छता निरीक्षक सहित अन्य मौजूद थे।
महापौर का दौरा कचराली तालाब से शुरू हुआ। कचराली तालाब पर बिजली की डीपी करने एवं तालाब से गुजरने वाले इंटरनेट केबल को हटाने का निर्देश महापौर ने संबंधित विभाग को दिया। उन्होंने कहा कि तालाब परिसर के टॉयलेट रेगुलर साफ हों और वहां पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, सिद्धेश्वर तालाब परिसर में उद्यान की खराब हालत को लेकर महापौर ने नाराजगी जतायी। उन्होंने उद्यान में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए शेड को ठीक करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Gorakhpur Special Train: गर्मियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
सिध्देश्वर तालाब परिसर के उद्यान की खस्ताहालत पर मेयर ने जतायी नाराजगी
- सभागृह नेता जगदाले ने कहा कि इस तालाब के आस-पास की चाल में सीवेज के लिए एक सीवर बनाया जाना चाहिए और तालाब के पास का कचरा रेगुलर हटाया जाना चाहिए।
- मखमली तालाब से गाद निकालने, दीवार का काम और तालाब में फव्वारा लगाने, साथ ही ब्रहमाला तालाब परिसर में एक अतिरिक्त टॉयलेट बनाने, तालाब परिसर में सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त करने का निर्देश महापौर ने दिया।
- घोसाले तालाब परिसर की हालत पर खुशी जताते हुए महापौर ने कहा कि जरूरी सुविधाएं दी जानी चाहिए। उप महापौर कृष्णा पाटिल ने कहा कि गोकुलनगर तालाब परिसर के आस-पास से मलबा हटाना और तालाब से गाद निकालना जरूरी है। जिस पर महापौर ने इसे तुरंत करने के निर्देश दिए।
- मुख्य पर्यावरण अधिकारी मनीषा प्रधान ने बताया कि फिलहाल ‘अमृत 2।0’ योजना के तहत शहर के 15 तालाबों के सवर्धन का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके अलावा, राज्य सरोवर संवर्धन योजना के तहत छह और तालाबों के विकास का काम प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया आखिरी स्टेज में है।
