Mumbai Gorakhpur Special Train: गर्मियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mumbai Gorakhpur Special Train : गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलाने और काठगोदाम व पटना रूट की स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया।
Western Railway Mumbai Gorakhpur Special Train
मुंबई-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Western Railway Mumbai Gorakhpur Special Train: ग्रीष्मकालीन सीजन में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई और गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही 2 जोड़ी मौजूदा स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने की घोषणा भी की गई है।

रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 मई 2026 को रात 12.30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन शाम 5.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास कोच रहेंगे उपलब्ध

  • वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09158 गोरखपुर-बोरीवली स्पेशल 18 मई 2026 को रात 8.30 बजे गोरखपुर से रवाना होकर बुधवार सुबह 11.30 बजे बोरीवली पहुंचेगी।
  • यह स्पेशल ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा, बरेली सिटी, पीलीभीत, सीतापुर, गौडा, बस्ती और खलीलाबाद समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

स्लीपर और जनरल कोच से लैस होगी ट्रेन

  • ट्रेन में स्लीपर और जनरल सेकेंड क्लास कोच उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के एक-एक अतिरिक्त फेरे बढ़ाने की घोषणा की है।
  • मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन 20 मई 2026 को तथा काठगोदाम से 21 मई 2026 को अतिरिक्त फेरा लगाएगी।
  • इसी तरह ट्रेन संख्या 09447/09448 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के भी अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे, अहमदाबाद से यह ट्रेन 20 मई 2026 को और पटना से 22 मई 2026 को अतिरिक्त यात्रा करेगी।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com