Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बिहार के बाद UP कनेक्शन आया सामने, 25 साल से आगरा की एक ही प्रेस से छपते थे पेपर

Maharashtra TET paper leak Case: महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। परीक्षा के तार यूपी के आगरा और बिहार से जुड़े हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 01, 2026 | 10:59 AM

आगरा में छपे थे महाराष्ट्र TET के पेपर (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra TET Paper Leak Case UP Connection: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maha TET) पेपर लीक मामले में हर दिन परत-दर-परत चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस पूरे महाघोटाले के तार अब उत्तर प्रदेश के आगरा और बिहार से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जांच में सामने आया है कि महाराष्ट्र TET परीक्षा के पेपर पिछले 25 वर्षों से यूपी के आगरा स्थित एक निजी प्रिंटिंग प्रेस में छप रहे थे। इस प्रेस का नाम ‘महीम पैटरम प्रा. लि.’ बताया जा रहा है। इस खुलासे के बाद अब यह गंभीर सवाल उठने लगा है कि क्या पूरे महाराष्ट्र में एक भी ऐसा सुरक्षित सरकारी या निजी प्रिंटिंग प्रेस नहीं था, जहां इन गोपनीय प्रश्नपत्रों को प्रकाशित किया जा सके?

पुलिस जांच के अनुसार, आगरा की इस प्रिंटिंग प्रेस के संचालकों में पीयुष कपूर, मिलान कपूर और सुनीता कपूर के नाम सामने आए हैं। वहीं, अगर इस पूरे रैकेट के मुख्य आरोपियों की बात करें तो इसमें शामिल एक आरोपी हरियाणा का और दो बिहार के रहने वाले हैं। इस पूरे खेल का मुख्य मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता भी बिहार के समस्तीपुर का निवासी है, जो फिलहाल फरार चल रहा है।

डेढ़ करोड़ की डिमांड, 25 लाख में हुआ था लीक पेपर का सौदा

इस बड़े रैकेट का भंडाफोड़ भिवंडी के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस पवन बंसोड़ की मुस्तैदी के कारण हुआ। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ठाणे में कुछ लोग TET का लीक पेपर बेचने की फिराक में हैं। इसके बाद भिवंडी पुलिस ने सादे कपड़ों में ठाणे जिले में जाल बिछाया।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला में दिनदहाड़े नगरसेविका के पति की चाकू मारकर हत्या, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

चंद्रपुर: जिवती के किसानों को भी मिलेगा योजनाओं का लाभ, CM फडणवीस ने दिए ऑफलाइन सातबारा जारी करने के निर्देश

महाराष्ट्र विधानसभा में CM फडणवीस का बड़ा एलान, जबरन धर्मांतरण विरोधी कानून जल्द, बाल अपराध की उम्र 16 वर्ष

लोन से लेकर डिपॉजिट तक में खेल! ऑडिट में खुली पोल, चंद्रपुर की पतसंस्था में ढाई करोड़ का गबन

जब पुलिसकर्मियों ने फर्जी ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया, तो उन्होंने पेपर के बदले सीधे 1.5 करोड़ रुपये की मांग की। काफी मोलभाव के बाद सौदा 25 लाख रुपये में तय हुआ। जैसे ही डील पक्की हुई, पुलिस ने तुरंत छापा मारकर तीन आरोपियों को रंगे हाथों हिरासत में ले लिया। आरोपियों के पास से पुलिस को 3 क्यूआर कोड भी बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल लेन-देन के लिए किया जा रहा था।

विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मुद्दा महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में भी गूंजा। विपक्ष के भारी हंगामे और तीखे सवालों के बाद शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने सदन को आश्वस्त किया कि इस मामले के दोषियों पर मकोका (MCOCA) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कानूनी तौर पर मकोका लगाने का अधिकार गृह विभाग के पास होता है, जिसके प्रमुख राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की गोलीबारी की वारदातों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और विदेश ताकतों का हाथ, CM फडणवीस का बड़ा खुलासा

मुख्य आरोपी की पत्नी समेत 4 अरेस्ट

ठाणे पुलिस ने TET पेपर लीक मामले के फरार मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी को गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस की टीम बिजेंद्र गुप्ता को पकड़ने बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत कुम्हरार स्थित पहुंची थी। लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने उसकी पत्नी को पटना के शेरपुर से गिरफ्तार कर मंगलवार को भिवंडी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 6 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। पुलिस जांच में यह खुलासा भी हुआ है कि बिजेंद्र का नाम 2023 में ओडिशा के एसएससी पेपर लीक मामले में भी सामने आया था।

Maharashtra tet paper leak case up connection agra printing press mastermind wife arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 10:59 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • TET Exam
  • Thane News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.