ठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
Thane Hospital Controversy: छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में बेड नहीं मिलने और चिकित्सा लापरवाही के आरोपों के बीच कांग्रेस नेता राजेंद्र शेट्टी की पत्नी संगीता शेट्टी की मौत के बाद विवाद बढ़ गया है।
Thane hospital controversy (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Kalwa Hospital Case: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ठाणे के कालवा में नगर निगम द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में चिकित्सा संबंधी लापरवाही के चलते एक स्थानीय नेता की पत्नी की मृत्यु हो गई। पार्टी ने कहा कि कालवा प्रखंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राजेंद्र शेट्टी की पत्नी संगीता शेट्टी का एक अन्य अस्पताल में ले जाये जाने के दौरान निधन हो गया।
ठाणे जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पिंगले ने आरोप लगाया कि उन्हें अस्पताल के आनंद दिघे हृदय रोग केंद्र ले जाया गया, लेकिन बेड उपलब्ध होने के बावजूद बेड की कमी का बहाना बनाकर भर्ती करने से इनकार कर दिया गया।
आयुष्मान भारत योजना की कागजी प्रक्रिया
आयुष्मान भारत योजना की कागजी प्रक्रिया में फंसने के कारण उन्हें बुनियादी चिकित्सा देखभाल भी नहीं मिल पाई और उनकी मौत हो गई। पिंगले ने अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और जिम्मेदार चिकित्सकों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। पिंगले ने कहा कि जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
ये भी पढ़े: सावधान! बाल विवाह में गए मेहमानों और पुरोहितों पर भी होगी FIR; अदिति तटकरे ने दी कड़ी चेतावनी
दोषी कर्मचारियों की बर्खास्तगी
अगर ठाणे नगर निगम छह जून तक इस मामले में दोषी कर्मचारियों की बर्खास्तगी समेत कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो कांग्रेस बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी। मृत महिला के पति को लिखे पत्र में अस्पताल की डीन डॉ. स्वप्नाली कदम ने बताया कि आंतरिक जांच चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अस्पताल छह जून तक अपनी आधिकारिक रिपोर्ट जारी कर देगा।
