Thane में हाई रिटर्न के झांसे में फंसे 200 लोग, 100 करोड़ की ठगी का हुआ खुलासा
Thane में हाई रिटर्न का झांसा देकर 200 निवेशकों से करीब 100 करोड़ की ठगी हुई। नौपाड़ा पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये मामला राज्य में बड़ा वित्तीय घोटाला बनकर सामने आया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Thane Investment Fraud: सरकार की तरफ से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद लोग लालच में अपना बड़ा नुकसान कर रहे हैं। इसी तरह ठाणे में निवेश के नाम पर 100 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।
ठाणे की एक कंपनी में निवेश पर ज्यादा रिटर्न का वादा करके 200 निवेशकों से लगभग 100 करोड़ रुपए की ठगी की गयी है। इस संबंध में नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भांडुप में रहने वाले व्यक्ति आर्थिक लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति से परिचित थे।
नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। शिकायत में उन्होंने कहा है कि परिचित व्यक्ति व उसके साधी निवेशकों से पैसे लेकर अलग-अलग उद्यमियों को उनके उद्योगों में निवेश करने के लिए देते थे।
सम्बंधित ख़बरें
National Flag Adoption Day: हर बार तिरंगा लहराते हैं, लेकिन क्या जानते हैं इसके रंगों और अशोकचक्र का असली अर्थ
Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
अजित पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना
उन्होंने शिकायतकर्ताओं तसे कहा कि निवेशकों को बदले में भुगतान मिलता रहेगा। जिस कंपनी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया गया है वह ठाणे के नौपाड़ा इलाके में स्थित थी। शिकायतकर्ता ने 2016 में 8 लाख रु निवेश किया था।
ये भी पढ़ें :- Pune Land Scam में दमानिया का बड़ा दावा, अजित पवार से इस्तीफे की मांग
अक्सर कंपनी में जाता था शिकायतकर्ता
शिकायतकर्ता निवेश के बारे में पूछताछ करने के लिए नौपाड़ा स्थित कंपनी में अक्सर जाता था। उस समय उन्हें पता चला कि इस कंपनी में कुछ और लोगों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी हुई है। जब उन्होंने आगे पूछताछ की, तो पता चला कि 200 निवेशकों के साथ लगभग 100 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है।
