Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?

Screen Time Health Risks: स्क्रीन टाइम अगर सीमित और संतुलित न हो, तो यह हमारी सेहत को धीरे-धीरे कमजोर कर सकता है। अधिक स्क्रीन टाइम अनिद्रा से लेकर याददाश्त तक को कमजोर कर सकता है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 22, 2026 | 11:13 AM

स्क्रीन टाइम (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

How Screen Time Affects Health: आज का युग डिजिटल है। हमारे आसपास की हर चीज डिजिटलाइज हो गई है और इस दौर में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। बच्चे हों या बड़े, घंटों स्क्रीन पर समय बिताते है।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ज्यादा स्क्रीन टाइम आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ इमोशनल हेल्थ को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है? हाल ही में कई स्टडीज में यह बात सामने आई है कि स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से लोगों में तनाव, चिंता, चिड़चिड़ापन और अकेलापन जैसे लक्षण बढ़ रहे हैं।

स्क्रीन टाइम का भावनात्मक असर

  • नींद पर असर

स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करती है, जिससे स्लीप साइकिल बिगड़ता है। नींद की कमी से मूड खराब होता है और मानसिक थकावट बढ़ती है। नींद पूरी न होने पर चिड़चिड़ाहट बढ़ती है।

सम्बंधित ख़बरें

Dengue Platelets: डेंगू में क्यों कम हो जाते हैं प्लेटलेट्स? क्या QDENGA वैक्सीन कर सकती है बचाव

Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड

अजित पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!

Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल

  • सामाजिक जुड़ाव कम होना

स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आमने-सामने की बातचीत यानी फेस-टू-फेस होने वाली बातचीत कम हो जाती है। इससे सामाजिक कौशल कमजोर होते हैं और अकेलापन महसूस होने लगता है।

स्क्रीन टाइम (फोटो.सोशल मीडिया)

  • डोपामाइन की लत

तेज गति वाली डिजिटल सामग्री बार-बार देखने से यानी स्क्रोलिंग की आदत से दिमाग में डोपामाइन रिलीज होता है। धीरे-धीरे शरीर इसकी आदत बना लेता है और असली खुशी महसूस करना मुश्किल हो जाता है।

  • आत्म-सम्मान पर असर

सोशल मीडिया पर अवास्तविक तुलना और साइबरबुलिंग से किशोर युवाओं में नकारात्मक सोच बढ़ने लगता है और वे खुद की काबिलियत पर संदेह करने लगते हैं।

पेट की समस्या के लिए भी जिम्मेदार

अधिक स्क्रीन टाइम से अगर आपकी नींद खराब होगी तो इसका असर आपके पाचन तंत्र पर भी होगा। दिमाग और आंत के बीच एक जुड़ाव होता है, जो अनिद्रा के चलते असंतुलित हो सकता है। खराब नींद आंत के माइक्रोबायोम को बिगाड़ती है। इससे आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया कम हो जाते हैं। सेरोटोनिन का स्तर प्रभावित होने, चिंता और मूड खराब होने जैसी समस्याएं आंत की फंक्शनिंग को प्रभावित करती है। खराब नींद और पाचन की समस्या से पूरे शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है। इससे दिमाग तेजी से बूढ़ा होने लगता है।

स्क्रीन टाइम (फोटो.सोशल मीडिया)

दिमाग पर कैसे होता है असर?

तकनीक के जमाने में स्क्रन पर अधिक समय बिताना एक नशे की तरह है। जब भी आप इंटरनेट मीडिया फीड को रिफ्रेश करते हैं या वीडियो गेम में एक राउंड आगे बढ़ते हैं तो दिमाग को डोपामाइन का संकेत मिलता है, जो बार-बार ऐसा ही करने के लिए आपको प्रेरित करता है। इससे प्रीफ्रंटल कार्टेक्स कमजोर होने लगता है। इससे आपकी इच्छाओं पर आपका नियंत्रण बहुत मुश्किल हो जाता है। इंटरनेट गेमिंग या इंटरनेट मीडिया डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों की ब्रेन इमेजिंग पर किए गए अध्ययन में बताया गया है कि मस्तिष्क में संरचनात्मक और कार्यात्मक बदलाव आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dengue Platelets: डेंगू में क्यों कम हो जाते हैं प्लेटलेट्स? क्या QDENGA वैक्सीन कर सकती है बचाव

नींद नहीं आना

आंखों पर लगातार ब्लूलाइट के सामने रहने से रात की नींद में बाधा आती है और शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक का संतुलन बिगड़ता है। अगर आप देर रात स्क्रॉल करते रहते हैं, तो यह सोने के समय को बढ़ा देता है। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट नींद के लिए जिम्मेदार हार्मोन मेलाटोनिन को दबाती है। इससे सुबह उठने पर आपको लगता है कि रात की नींद सही ढंग से पूरी नहीं हुई है। साथ ही सोने-जागने का समय भी अव्यवस्थित होता है और दिन में आपको हर समय थकान महसूस होती है। अगर आप छह घंटे से कम सोते हैं तो धीरे-धीरे याददाश्त कमजोर होने लगती है और डिमेंशिया का जोखिम बढ़ सकता है।

Screen time effects on eyes brain health risks

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 10:30 AM

Topics:  

  • Eye
  • Health News
  • Health Tips
  • Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.