Thane: नए साल में घोड़बंदर रोड जाम से राहत का आश्वासन, ट्रैफिक समाधान की तैयारी

Thane News: नए साल में ठाणे के घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक जाम से राहत मिल सकती है। गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने विधान परिषद में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
Yogesh Kadam
मंत्री योगेश कदम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Thane News In Hindi: नए साल में शहर के सबसे अधिक व्यस्त घोडबंदर रोड पर होने वाली ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सकती है। इस तरह का आश्वासन महाराष्ट्र के गृह एवं पंचायती राज राज्यमंत्री योगेश कदम ने दिया है।

हालांकि उन्होंने वर्षों पुरानी समस्या बताते हुये कहा कि विकास कार्यों की वजह से दिक्कत आ रही है। कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक निरंजन डावखरे ने शहर में घोड़बंदर रोड की खस्ता हालत, बढ़ते एक्सीडेंट व बहुत अधिक ट्रैफिक जाम की वजह से रोजमर्रा के कार्य में लोगों को आने वाली दिक्कतों का मुद्दा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिये विधान परिषद में उठाया।

निरंजन डावखरे ने इस बात पर जोर दिया कि घोड़बंदर रोड को 'हाईवे कम अर्बन रोड' के तौर पर प्लान किया गया है। मुख्य और लोकल ट्रैफिक को देखते हुये सर्विस रोड को अलग रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने चर्चा के दौरान इस बात का जिक्र किया कि स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल के साथ-साथ इलाके में बढ़ते रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट की सुरक्षा के लिए असरदार और साइंटिफिक ट्रैफिक मैनेजमेंट की तुरंत जरूरत है।

सभी विभाग की तुरंत जॉइंट स्पेशल मीटिंग बुलाई जाए

विधायक डावखरे ने सवाल किया कि क्या स्पॉट काउंट, सीसीटीवी फीड और एएसआई डेटा का इस्तेमाल करके शॉर्ट टर्म लेन अलॉटमेंट पॉलिसी लागू की जाएगी? सर्विस रोड को मुख्य रोड से मिलाने को तुरंत रोकने के लिए सरकार क्या ठोस एक्शन लेगी? क्योंकि धोड़बंदर रोड का मामला मुंबई महानगर क्षेत्र प्राधिकरण, सार्वजनिक निर्माण विभाग, ठाणे मनपा और गृह विभाग से जुड़ा है।

इसलिए डावखरे ने यह भी मांग की कि सभी डिपार्टमेंट की तुरत एक जॉइंट स्पेशल मीटिंग बुलाई जाए। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का उत्तर देते गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने बताया कि घोडबंदर रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या पिछले कई सालों से है।

घाट सेक्शन में बॉटलनेक और गुजरात हाईवे पर ट्रैफिक के कारण समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुंबई महानगर क्षेत्र प्राधिकरण, सार्वजनिक निर्माण विभाग, ठाणे मनपा और वॉटर सप्लाई स्कीम का काम चल रहा है।