Thane: घोडबंदर रोड चौड़ा करने हेतु शिंदे का सख्त निर्देश, वन विभाग की अड़चन जल्द हटेगी

Thane News: घोडबंदर रोड पर बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए उप मुख्यमंत्री शिंदे ने गायमुख–फाउंटेन सेक्शन के चौड़ीकरण में तेज़ी लाने और वन विभाग की बाधाएं तुरंत दूर करने का निर्देश दिया।
Eknath Shinde
उप मुख्यमंत्री शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Thane News In Hindi: मुंबई-ठाणे-मीरा-भाईंदर को जोड़ने वाले घोडबंदर रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या दिनों दिन गंभीर बनती जा रही है। घोडबंदर रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने को लेकर सरकार की तरफ से कदम उठाया जा रहा है।

राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गायमुख और फाउंटेन के बीच सड़क को चौड़ा करने के लिए वन विभाग के रोड़ा को जल्द से जल्द हटाने के का सख्त निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। घोडबंदर रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर बुधवार को राज्य की उप राधानी नागपुर के विधानसभा भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।

जिसमें परिवहन मंत्री सरनाइक, संबंधित विभागों के सचिव और ठाणे व मीरा-भाईंदर मनपा के आयुक्त मौजूद थे। मीरा-भाईंदर और ठाणेकरों की तरफ से लंबे समय से घोडबंदर रोड को चौड़ा करने की मांग की जा रही है।

घोड़बंदर से फाउंटेन होटल और फाउंटेन होटल से गायमुख दोनों सेक्शन पर सड़क चौड़ी करने व विकास के कामों में तेजी लाने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) बहुत जरूरी है।

दोनों महानगर पालिकाओं ने अपने प्रपोजल फरिस्ट डिपार्टमेंट को सौंप दिए हैं। लेकिन अभी तक वन विभाग की तरफ से कोई निर्णय नहीं किया गया है। उप मुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी निर्देश दिया है कि दोनों महानगर पालिका एक कोऑर्डिनेशन ऑफिसर नियुक्त करें ताकि विभाग द्वारा बताई गई गलतियों को तुरंत दूर किया जा सके।

कार्रवाई के बारे में तुरंत लेना चाहिए फैसलाः सरनाईक

  • बैठक में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने साफ कहा कि घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक जाम अब एक गंभीर समस्या बन गई है। इसे हल करने के लिए, हर डिपार्टमेंट को अपने पेंडिंग प्रपोजल की स्थिति, मुश्किलों और आगे की कार्रवाई के बारे में तुरंत फैसला लेना चाहिए।
  • उप मुख्यमंत्री शिंदे ने मीरा-भायंदर और ठाणेकरों के रोजाना आने-जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले घोडबंदर को चौड़ा करना समय की आवश्यकता है। इस लिए उन्होंने सभी रुकावटों को दूर करने और काम में तेजी लाने के लिए स्पष्ट और सख्त निर्देश दिया।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com