- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane District Rape Accused Acquitted Thane Court S Decision
Thane District : दुष्कर्म का आरोपी बरी, ठाणे अदालत का फैसला
ठाणे जिले की विशेष अदालत ने 28 वर्षीय युवक को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष पीड़िता की उम्र साबित नहीं कर सका।

Thane District : ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने 28 वर्षीय एक युवक को नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप से यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि घटना के समय पीड़िता की उम्र कम थी, और उपलब्ध तथ्यों से प्रतीत होता है कि संबंध सहमति पर आधारित थे।
विशेष न्यायाधीश एस. पी. अग्रवाल ने आरोपी शमशेर रईस खान को संबंधित प्रावधानों के तहत लगे आरोपों से मुक्त कर दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी और पीड़िता एक ही मोहल्ले में रहते थे तथा दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इसने दावा किया कि नवंबर 2019 में खान ने लड़की से शादी का वादा किया और एक खाली घर में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
यह मामला तब सामने आया जब जनवरी में किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण हुआ, जिसमें उसके गर्भवती होने का पता चला। हालांकि, अदालत ने पाया कि पीड़िता की उम्र को लेकर साक्ष्यों में गंभीर खामियां हैं। न्यायाधीश ने इस बात पर गौर किया कि मां द्वारा प्रस्तुत जन्म प्रमाणपत्र में जन्म वर्ष में छेड़छाड़ की गई थी। वहीं, मेडिकल टीम द्वारा की गई जांच में पीड़िता की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच आंकी गई।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
जांच की रिपोर्ट और पीड़िता व उसकी मां के बयानों में इस बात को लेकर असंगति कि घटना के समय वह किस कक्षा में पढ़ रही थी, इस संदेह को जन्म देते हैं कि घटना के समय वह बालिग रही हो। जिरह के दौरान पीड़िता ने स्वीकार किया कि वह आरोपी को पसंद करती थी और अपनी इच्छा से उससे मिलने गई थी।
Thane district rape accused acquitted thane court s decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
May 18, 2026 | 06:14 AMNagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
May 18, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














