महाराष्ट्र की सियासत में 'सुनेत्रा युग' की शुरुआत? NCP ने बुलाई विधायक दल की बैठक, कल तय होगा पार्टी का भविष्य

Maharashtra Politics: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाई। इसमें कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।
NCP MLA Meeting Sunetra Pawar
सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

NCP MLA Meeting: महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव की दहलीज पर खड़ी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कद्दावर नेता अजित पवार के निधन के बाद पार्टी अब अपने भविष्य की रणनीति तय करने में जुट गई है। इसी सिलसिले में कल NCP विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

कल यानी शनिवार को होने वाली एनसीपी विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को नेता चुने जाने की प्रबल संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो महाराष्ट्र के इतिहास में यह एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होगा। जिसके बाद उनके राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

वर्षा बंगले पर देर रात तक चली रणनीति

बीती रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ बंगले पर राज्य के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में एक अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में NCP की ओर से प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे जैसे बड़े चेहरे शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु अजित पवार के निधन से खाली हुए पद थे।

सुनेत्रा पवार को डिप्टी CM बनाने का प्रस्ताव

इस बैठक की सबसे बड़ी खबर यह है कि NCP नेताओं ने मुख्यमंत्री के सामने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा है। पार्टी का मानना है कि उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी देकर न केवल महिलाओं के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा, बल्कि पार्टी कैडर में भी नई ऊर्जा का संचार होगा।

मंत्रालयों और सांगठनिक पदों पर रस्साकशी

सीएम के साथ बैठक के दौरान NCP नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया है। नेताओं ने मांग की है कि अजित पवार के पास जो मंत्रालय (वित्त और अन्य महत्वपूर्ण विभाग) थे, वे NCP के पास ही रहने चाहिए। आगामी चुनावों को देखते हुए जल्द से जल्द कैबिनेट में नए चेहरों को जगह दी जाए। इधर एनसीपी के संगठन को मजबूती देने के लिए वरिष्ठ नेताओं ने मांग उठाई है कि प्रफुल्ल पटेल को आधिकारिक तौर पर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com