- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Shinde Vs Bjp Political Battle Rages Over Versova Toll Plaza Forest Department Says No
शिंदे बनाम भाजपा: वर्सोवा टोल प्लाज़ा पर सियासी जंग तेज, वन विभाग की ‘ना’, जानें क्या है मामला
Thane News: वर्सोवा की जमीन संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आती है। वन मंत्री गणेश नाईक ने स्पष्ट किया कि यहां कोई टोल नाका नहीं बनेगा। यह योजना कानूनी और पर्यावरणीय अड़चनों से जूझ सकती है।
- Written By: आंचल लोखंडे

वर्सोवा टोल प्लाज़ा पर सियासी जंग तेज (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mira-Bhayander: राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दहिसर टोल नाका को वर्सोवा स्थानांतरित करने की बड़ी घोषणा की। शिंदे का दावा है कि इससे मुंबईवासियों के साथ – साथ मीरा – भाईंदर वासियों को प्रवेश द्वार चेकनाका पर जाम से राहत मिलेगी। लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह कदम भाजपा और शिंदे शिवसेना के बीच खुली टकराव का नया संकेत माना जा रहा है।
वर्सोवा की जमीन संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आती है। वन मंत्री गणेश नाईक ने स्पष्ट किया कि यहां कोई टोल नाका नहीं बनेगा। उनका रुख यह साफ करता है कि शिंदे की योजना कानूनी और पर्यावरणीय अड़चनों से जूझ सकती है।
स्थानीय विरोध भी तेज़
मीरा-भाईंदर और वसई-विरार के नागरिक इस योजना के आधे विरोध में हैं तो आधे इसे सही बता रहे हैं ।वर्सोवा में टोल नाका स्थानांतरित करने से प्रत्यक्ष में वहां की संकरी सड़क और घोड़बंदर गाँव पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा, और भारी वाहनों पर टोल शुल्क का भार सीधे स्थानीय लोगों पर पड़ेगा। जिससे अनाज, सब्जी, जैसे दैनिक उपयोग की वस्तुओं से भरी गाड़ियों पर अब मीरा – भाईंदर में प्रवेश करने पर उन्हें टोल अदा करना होगा। जिसका असर उन सामग्रियों के दाम पर पड़ने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
दूसरी ओर स्थानीय भूमिपुत्र संगठन ने कहा कि एमएसआरडीसी टोल प्लाज़ा अवैध है और महाराष्ट्र सरकार के आदेश के अनुसार इसे सितंबर 2027 तक बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने चेताया कि वर्सोवा में टोल प्लाज़ा बनने से मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग और ठाणे मार्ग पर भी जाम बढ़ेगा।
ये भी पढ़े: मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने का आरोपी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में
राजनीतिक सियासत तेज़
विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा इस मुद्दे को आगामी मनपा चुनाव में शिंदे शिवसेना की साख पर असर डालने के लिए खेल रही है। शिंदे की घोषणा के बावजूद, वन विभाग और स्थानीय विरोध के चलते परियोजना फिलहाल अधर में अटकी सकती है। जबकि परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दिवाली तक दहिसर टोल नाका को वर्सोवा में स्थानांतरित किए जाने की घोषणा की साथ इसकी औपचारिकताएं भी शुरू कर दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह सिर्फ़ ट्रैफिक का मुद्दा नहीं, बल्कि मुंबई की राजनीति का नए खेल का हिस्सा बन गया है।
Shinde vs bjp political battle rages over versova toll plaza forest department says no
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMअब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
May 19, 2026 | 05:58 AMMaharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
May 19, 2026 | 05:55 AMThird Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













