- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Meenatai Thackeray Statue Vandalism Accused Upendra Pawaskar Judicial Custody
मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने का आरोपी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में
Meenatai Thackeray: शिवाजी पार्क में मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने वाले उपेंद्र पावस्कर को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, पुलिस हिरासत की मांग खारिज हुई।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर
Mumbai News: मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की पत्नी मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने के आरोपी उपेंद्र पावस्कर को शनिवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले उसे दो दिनों की पुलिस हिरासत में रखा गया था।
कोर्ट में सरकारी वकील ने कहा कि प्रतिमा पर रंग किसके कहने पर डाला गया? क्या वह किसी के इशारे पर काम कर रहा था? जिस प्रतिमा पर रंग डाला गया, वह महाराष्ट्र में श्रद्धा का प्रतीक है। आखिर इसका मकसद क्या था? इसकी जांच जरूरी है। सरकारी वकील ने आरोपी से पूछताछ के लिए दो दिन की और पुलिस हिरासत की मांग की।
अदालत में सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि यह पता लगाना जरूरी है कि किसने रंग फेंकने के लिए उकसाया था। उन्होंने बताया कि मीनाताई ठाकरे को महाराष्ट्र में देवी माना जाता है, इसलिए आरोपी के इरादे और घटना के पीछे के कारण का पता लगाना बेहद जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
अमरावती में मातम: घातखेड़ा तालाब में डूबे 4 मासूमों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
अर्थव्यवस्था अंदर से खोखली, युद्ध तो बस बहाना; राज ठाकरे ने खोला पीएम मोदी की अपील का ‘कच्चा चिट्ठा’
पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए आरोपी की हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया। वहीं, आरोपी उपेंद्र पावस्कर के वकील ने दलील दी कि पूछताछ हो चुकी है, इसलिए पुलिस हिरासत की अब कोई जरूरत नहीं है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सवाल किया कि क्या इस पूरे मामले में कोई विटनेस है? घटना के समय किसी ने देखा या आवाज उठाई? इस पर पुलिस ने जवाब दिया, “नहीं, कोई आई विटनेस नहीं है।” इसके बाद कोर्ट ने पुलिस की मांग खारिज करते हुए आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
यह भी पढे़ं- ‘मिडिल क्लास की सवारी…टिकट बुक करने की जरूरत नहीं’, अश्विनी वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन का प्लान
बता दें कि इस मामले ने मुंबई में राजनीतिक और सामाजिक अशांति फैला दी है। मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने की घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। आने वाले दिनों में आरोपी की मानसिक स्वास्थ्य रिपोर्ट और आगे की कानूनी कार्रवाई पर कड़ी नजर रखी जाएगी। -एजेंसी इनपुट के साथ
Meenatai thackeray statue vandalism accused upendra pawaskar judicial custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘लगे रहो बेटा काम करते रहो’…पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं ईशा देओल, जानें पिता के जाने कैसे खुद को संभाल
May 12, 2026 | 01:57 PMखटारा बसों पर हंगामा, नागपुर में ‘आपली बस’ कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की परिवहन व्यवस्था प्रभावित
May 12, 2026 | 01:57 PMआज 2026 का दूसरा ‘बड़ा मंगल’, शाम ढलने से पहले हनुमान जी को चढ़ाएं ये विशेष वस्तुएं, कष्टों से मिलेगी मुक्ति!
May 12, 2026 | 01:53 PM‘सनातन का समूल नाश होना चाहिए’, उदयनिधि स्टालिन के बिगड़े बोल, विधानसभा में सीएम विजय के सामने दिया बयान
May 12, 2026 | 01:52 PMMP State Bar Council Election 2026: 88 हजार वकील चुनेंगे अपना नेतृत्व, भोपाल में 20 दिग्गज मैदान में
May 12, 2026 | 01:48 PMनागपुर में नए ट्रस्टियों ने लिया कार्यभार, शिवानी दाणी-गोतमारे ने संभाला पद; महापौर ने किया स्वागत
May 12, 2026 | 01:40 PMअसम में हिमंता 2.0 का आगाज; मोदी-शाह की मौजूदगी में रचा इतिहास, जानें कौन हैं वो 4 मंत्री जिन्होंने ली शपथ
May 12, 2026 | 01:31 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














