- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Police Solved The Murder Of The Girl Whose Body Was Found In A Suitcase In Thanes Shilphata Within 24 Hours
Thane Suitcase Murder: लिव-इन पार्टनर ने की हत्या, 24 घंटे में केस सुलझा
- Written By: अपूर्वा नायक
Crime News: ठाणे के शीलफाटा में सूटकेस में मिली युवती की हत्या का 24 घंटे में खुलासा हुआ। लिव-इन पार्टनर विनोद विश्वकर्मा ने झगड़े में गला दबाकर हत्या की और शव सूटकेस में भरकर खाड़ी में फेंक दिया।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Thane News In Hindi: कल्याण-शीलफाटा रोड स्थित देसाई क्रीक ब्रिज के नीचे सोमवार दोपहर एक सूटकेस में मिली 25 से 30 वर्षीय युवती की लाश मामले का पर्दाफाश पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही कर दिया है।
इस मामले में पुलिस ने 50 वर्षीय विनोद श्रीनिवास विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पिछले पांच सालों से महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। सोमवार दोपहर एक सूटकेस में 25-30 वर्षीय युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी।
पुलिस के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती उसकी पहचान की थी। इसके लिए पुलिस ने मुखबिरों को काम पर लगा दिया था। पलावा क्षेत्र उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी नेटवर्क से कवर है। इसलिए जांच टीम इन कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
इस बीच पुलिस को महिला के पहचान के बारे मे जानकारी मिली। एक व्यक्ति ने इस संदर्भ में अपर पुलिस आयुक्त विनायक देशमुख को जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त सुभाष बुरसे के नेतृत्व में जब जांच आगे बढ़ी तो सच्चाई बाहर आ गयी।
मृतक की कलाई पर ‘पी वी एस’ गुदा हुआ था। शील डायघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीराम पौल एवं सहयोगी अधिकारियों ने सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से विनोद श्रीनिवास विश्वकर्मा (50) को देसाई गांव से पकड़ा।
जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है। बताया गया कि मृतक महिला का नाम प्रियंका विश्वकर्मा था और वह पिछले 5 सालों से विनोद विश्वकर्मा के साथ रह रही थी। विनोद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
22 नवंबर को खाड़ी में फेंका था सूटकेस
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मे अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस बीच विनोद ने प्रियंका का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत ही गयी। प्रियंका की मौत के बाद वह घबरा गया।
ये भी पढ़ें :- Mumbai की आबोहवा बिगड़ी; धूल, नमी और धुआं बने प्रदूषण के बड़े कारण
शव को एक दिन घर में रखने के बाद बदबू आने पर उसने शव को सूटकेस में भरा और 22 नवंबर की रात पुल से खाड़ी में फेंक दिया, विनोद को यह भान नहीं था कि उसकी सभी गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हो रही हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है।
Police solved the murder of the girl whose body was found in a suitcase in thanes shilphata within 24 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMRaw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














