Mumbai की आबोहवा बिगड़ी; धूल, नमी और धुआं बने प्रदूषण के बड़े कारण

Mumbai में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। बोरीवली और मालाड में AQI 300 से ऊपर, कई इलाके स्मॉग से ढक गए हैं। धूल, निर्माण कार्य और नमी से हालात बिगड़े, बीमारियों का खतरा बढ़ा।
Mumbai AQI
मुंबई एक्यूआई (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Air Pollution In Mumbai: लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण से मुंबई में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। धूल की परत और सांस संबंधी तकलीफों से लोग बेहाल हो रहे हैं। यहां तक प्रसिद्ध हस्तियों ने भी प्रदूषण को लेकर चिंता जताई है।

मुंबई में चल रहे निर्माण कार्य, वाहनों के धुएं, ज्यादा नमी और समुद्र से आने वाली इनएक्टिव हवाओं की वजह से वायु पॉल्यूशन में वृद्धि हुई है। माझगांव व वलों के बाद अब बोरीवली और मालाड में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब हो गया है।

बुधवार को बोरीवली और मालाड में एयर क्वालिटी बहुत खराब कैटेगरी में रिकॉर्ड की गई। बुधवार को बोरीवली और मालाड की हवा बहुत खराब कैटेगरी में रिकॉर्ड की गई। बोरीवली में 301 और और मालाड में एक्यूआई 310 दर्ज की गई। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी, कांदिवली, माझगांव, मुलुंड, नेवी नगर कोलाबा और पवई में एक्यूआई हानिकारक रिकॉर्ड की गई।

मुंबई का औसत इंडेक्स 198 एक्यूआई रहा। पिछले दो दिनों से सुबह से ही कई इलाके स्मॉग से ढके हुए देखे जा रहे हैं। दिवाली के दौरान भी कई इलाकों में एयर क्वालिटी खराब कैटेगरी में रिकॉर्ड की गई थी। हालांकि बेमौसम की बारिश से थोड़ी राहत मिली थी। अब फिर आबोहवा बिगड़ती जा रही है।

बीमारियों का खतरा

  • कई इलाकों में लोग खासी-जुकाम जैसी बीमारियों से परेशान हो रहे हैं, विशेषज्ञों के अनुसार लोगों को सावधानियां बरतनी चाहिए, लगातार खराब हवा सेहत पर असर डाल सकती है।
  • लंबे समय तक ऐसे माहौल में रहने से कई तरह की शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अस्थमा, खांसी जुकाम, स्किन और आंखों की बीमारिया हो सकती है।
  • बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी का कहना है कि अस्पतालों में प्रदूषण से जुडी शिकायतों में बढ़ोतरी हुई है। हाई-एवपूआई जोन में पानी का छिड़काव सहित प्रदूषण कम करने की कोशिश तेज कर दी गई हैं।
  • कंस्ट्रक्शन साइट्स और इंडस्ट्रियल युनिट्स को भी ऐसे ही कदम उठाने के निर्देश दिए गए है। सड़कों और फुटपाथों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। नियमों का पालन न करने वालों को नोटिस जारी की जा रही है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com