- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Notice To Vacate The Offices Of Various Workers Unions Located At The Municipal Headquarters
महानगरपालिका मुख्यालय स्थित विविध कामगार युनियनों के कार्यालयों को खाली करने का नोटिस, मचा हड़कम
- Written By: कमर.काजी

उल्हासनगर : उल्हासनगर महानगरपालिका मुख्यालय (Ulhasnagar Municipal Corporation Headquarters) में कार्यरत कर्मचारियों (Working Employees) के बीच कार्यरत विविध 7 यूनियनों (Unions) के कार्यालय है, इन कार्यालयों (Office) को सात दिन के भीतर खाली करने की नोटिस (Notice) महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. राजा दयानिधि (Commissioner Dr. Raja Dayanidhi) द्वारा दी गई है। इस नोटिस का अब यूनियनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।
विविध यूनियन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मुख्यालय में गेट मीटिंग और महानगरपालिका प्रशासन को चेताया कि यदि नोटिस वापस नहीं ली तो महानगरपालिका में सभी कर्मचारी अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन भी करने का निर्णय लेने पर बाध्य होंगे। जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, लेबर फ्रंट, भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ, महाराष्ट्र नव निर्माण कामगार संघटना इस तरह यह 4 यूनियन का महापालिका मुख्यालय में कार्यालय है।
सम्बंधित ख़बरें
उल्हासनगर में नाम बदलकर हिंदू लड़की से शादी; बिहार ले जाकर हिजाब पहनने और गोमांस खाने के लिए किया मजबूर
MP Civil Services Conduct Rules 2026: MP में अफसरों के गिफ्ट लेने पर सख्ती , गिफ्ट लेने के नियम बदल रही सरकार
कचरा निपटान परियोजना के चलते उल्हासनगर की दुर्गंध होगी दूर, बदलापुर में महापौर और विधायक ने किया निरीक्षण
वालधुनी नदी के पानी की दुर्गंध से परेशान है लोग, हर दिन बदलता है पानी का रंग
महाराष्ट्र में यह पहली घटना होगी
इस संदर्भ में लेबर फ्रंट कामगार यूनियन के अध्यक्ष श्याम गायकवाड़ ने कहा कि पिछले 40 साल से भी अधिक समय से लेबर फ्रंट महानगरपालिका के कामगारों के हक्क और न्याय के लिए संघर्ष कर रही है, गायकवाड़ ने कहा कि महानगरपालिका में ठेका पद्धति से कामगारों को लिया जा रहा है, 1500 कर्मचारियों के पद रिक्त है, कामगारों को सातवें वेतन आयोग का बकाया अभी तक अदा नहीं किया गया। जिसकी राशि 72 करोड़ है, कामगारों की पदोन्नती रुकी है। इस सभी के निदान के लिए महानगरपालिका कमिश्नर कुछ नहीं कर रहे। बल्कि कामगारों की लड़ाई लड़ने वाली युनियनों को हटाने के पीछे लगे है। कामगार नेता श्याम गायकवाड़ का कहना है कि वह नोटिस से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि यूनियन के कार्यालय को हटाने की जो नोटिस दी गई है शायद महाराष्ट्र में यह पहली घटना होगी। वही लेबर फ्रंट के अध्यक्ष श्याम गायकवाड़ की ही तरह अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष चरणसिंह टाक, भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ के राधाकृष्ण साठे, महाराष्ट्र नवनिर्माण कामगार सेना के अध्यक्ष दिलीप थोरात आदि का भी निर्णय है। इस संदर्भ में महानगरपालिका के किसी भी अधिकारी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।
Notice to vacate the offices of various workers unions located at the municipal headquarters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में वालूज उद्योगों के लिए गुंठेवारी नियमितीकरण का सुनहरा मौका, अभय योजना में मिलेगी भारी छूट
May 24, 2026 | 10:26 AMडायमंड गार्डन से मंडाले तक Mumbai Metro 2B कॉरिडोर बना गेमचेंजर, ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत
May 24, 2026 | 10:26 AMजितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
May 24, 2026 | 10:25 AMमहंगाई डायन खाय जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
May 24, 2026 | 10:03 AMमहिलाओं की बल्ले-बल्ले, 1 जून से सरकारी बसों में सफर हुआ बिल्कुल मुफ्त, सुवेंदु सरकार ने पूरा किया वादा
May 24, 2026 | 09:57 AMKharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
May 24, 2026 | 09:55 AMनागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
May 24, 2026 | 09:51 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














