- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mira Bhayandar Police Return Seized Property 4 82 Crore Maharashtra Day 2026
महाराष्ट्र दिवस पर पुलिस की बड़ी पहल, 4।82 करोड़ रुपये का जब्त माल लौटाया, नागरिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
Vasai Virar Commissionerate: महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय ने 4।82 करोड़ रुपये की जब्त संपत्ति उसके असली मालिकों को लौटाकर नागरिकों का भरोसा मजबूत किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Mira Bhayandar Police (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Bhayandar Police Initiative: महाराष्ट्र दिवस (1 मई) के अवसर पर मीरा-भाईंदर ,वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए अपराधों में जब्त किए गए करोड़ों रुपये के कीमती सामान को उसके वास्तविक मालिकों को लौटाया। यह कार्यक्रम मीरा रोड पूर्व स्थित “ शहनाई हॉल ” में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक, अधिकारी और पत्रकार उपस्थित थे।
पुलिस उप आयुक्त, जोन-1 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पुलिस थानों में जब्त की गई कुल 4 करोड़ 82 लाख 64 हजार 979 रुपये मूल्य की संपत्ति शिकायतकर्ताओं को विधिवत सौंपी गई। इस पहल से पीड़ितों को न केवल आर्थिक राहत मिली, बल्कि पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ।
लौटाई गई संपत्ति का विवरण
- वाहन: 8 (मूल्य: ₹15,58,000)
- सोना: 1833।51 ग्राम (मूल्य: ₹2,73,02,380)
- चांदी: 2271।74 ग्राम (मूल्य: ₹5,67,937)
- नकद राशि: 8 मामलों में बरामद ₹44,35,000
- मोबाइल फोन: 156 (मूल्य: ₹27,53,950)
- साइबर अपराध से प्राप्त धन: 11 मामले (मूल्य: ₹ 1,16,47,712)
- कुल वितरित राशि: ₹4,82,64,975
ये भी पढ़े: लंबी दूरी की परेशानी खत्म? नागपुर-वाराणसी ट्रेन की मांग फिर तेज, कर्मचारियों की रेल मंत्री से अपील
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे, पुलिस उपायुक्त (जोन-1) राहुल चव्हाण, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस स्टेशन प्रभारी, पत्रकार और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, नागरिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन का मौका
Yavatmal Agriculture Schemes: यवतमाल में किसानों के लिए अलर्ट, 20 मई तक बनवाएं फार्मर आईडी
गड़चिरोली में किसानों की डिजिटल मैपिंग पर जोर, बोरवेल मंजूरी सिर्फ 15 मिनट में, आशिष जयसवाल के निर्देश
राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के विचारों पर आधारित गुरुदेव सुसंस्कार शिविर, लाखांदुर के सोनी गांव में सफल आयोजन
पुलिस की पहल बनी मिसाल
पुलिस प्रशासन की इस पहल को नागरिकों ने बेहद सराहा। यह कदम न केवल कानून व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि पुलिस सिर्फ अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।महाराष्ट्र दिवस पर यह पहल पुलिस और जनता के बीच भरोसे के रिश्ते को और मजबूत करने वाली साबित हुई।
Mira bhayandar police return seized property 4 82 crore maharashtra day 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र दिवस पर पुलिस की बड़ी पहल, 4।82 करोड़ रुपये का जब्त माल लौटाया, नागरिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
May 01, 2026 | 08:51 PMndian Railways Business Class Seats: ट्रेन में मिलेगा फ्लाइट जैसा सफर, सामने आया प्रीमियम पॉड कॉन्सेप्ट
May 01, 2026 | 08:43 PMआदित्य ठाकरे का दिल्ली पर निशाना, लाल किले पर दिखाओ राजा शिवाजी, दिल्ली को पता चले महाराज का प्रताप
May 01, 2026 | 08:40 PMचुनावी नतीजों से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी की TMC, चीफ जस्टिस बोले- तत्काल सुनवाई करो
May 01, 2026 | 08:29 PMOBC, EBC और DNT छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने जारी किए ₹2,042 करोड़; छात्रों को बेहतर छात्रवृत्ति
May 01, 2026 | 08:26 PMमहायुद्ध टालने की आखिरी कोशिश! पाकिस्तान के जरिए ईरान ने व्हाइट हाउस भेजा परमाणु समझौते का ‘नया प्रस्ताव’
May 01, 2026 | 08:14 PMनवनीत राणा का तंज, अब खेला न होबे, केवल भगवा लहराबे, ममता बनर्जी की विदाई तय
May 01, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














