-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mira Bhayandar Kashimira Violence Auto Rickshaw Vandalism Thane Police
मीरा-भाईंदर में लड़की से छेड़छाड़ के बाद ऑटो रिक्शा में तोड़फोड़, मंत्री सरनाईक ने दी चेतावनी
- Written By: आकाश मसने
Thane News: ठाणे के मीरा-भाईंदर के काशीमीरा इलाके में दो गुटों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों ने डंडों और रॉड से ऑटो रिक्शा तोड़े। पुलिस ने हालात संभाले और आरोपियों की तलाश शुरू की।

ऑटो का शीशा टूटा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Thane Violence: ठाणे जिले के मीरा-भाईंदर के काशीमीरा इलाके के डाचकुल पाडा में बीती रात दो गुटों के बीच हुए मामूली विवाद ने मंगलवार की सुबह बड़े उपद्रव का रूप ले लिया। उपद्रवियों ने डाचकुल पाडा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ मचाई।
मिली जानकारी के मुताबिक मीरा-भाईंदर के काशीमीरा इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब कुछ उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़े ऑटो रिक्शा के शीशे तोड़ दिए गए, जिससे इलाके में भय का माहौल व्याप्त हो गया।
लोहे की रॉड और डंडों का उपयोग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, तोड़फोड़ करने वाले लोग हाथों में डंडे, लोहे की रॉड और पत्थर लेकर आए थे। उन्होंने सड़क किनारे खड़े कई ऑटो रिक्शा के शीशे तोड़ दिए, जिससे स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
आषाढ़ी एकादशी पर MSRTC कर्मचारियों को सौगात, 5500 बसों के ड्राइवरों-कंडक्टरों को 3 दिन मुफ्त भोजन और नाश्ता
विट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
शारीरिक संबंध बनाने में खलल डालता था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट
घटना की जानकारी तुरंत काशीमीरा पुलिस को दी गई। पुलिस टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
परिवहन मंत्री ने लिया जायजा
इस घटना की सूचना मिलते ही राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक मौके पर पहुंचे। मंत्री सरनाईक ने व्यक्तिगत रूप से नागरिकों से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी हासिल की। उन्होंने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस उपद्रव में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें:- तात्या बिच्छू काटेगा…एक्टर महेश कोठारे के ‘मोदी का भक्त’ वाले बयान पर संजय राउत का तीखा वार- VIDEO
इस पूरे मामले पर राज्य के मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि डाचकुल पाडा में अपराध बढ़े हैं। हो सकता है कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या बाहर से यहां आए हों। पुलिस इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि यह भी पता चला है कि इस इलाके में बड़ी मात्रा में ड्रग्स बिकता है। कुछ लोगों द्वारा लड़कियों से छेड़छाड़ की भी शिकायत मिली है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, पुलिस ने डाचकुल पाडा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है ताकि किसी भी तरह की आगे की अशांति को रोका जा सके और क्षेत्र में शांति बहाल की जा सके। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Mira bhayandar kashimira violence auto rickshaw vandalism thane police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर के बाद अब भोपाल में किसानों को समर्थन देने पहुंचे GEN Z, कह दी बड़ी बात; नवभारत लाइव की खास रिपोर्ट
Jul 29, 2026 | 01:56 PMचंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMकिसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
Jul 29, 2026 | 01:44 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM














