-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Minister Pratap Sarnaik Police Did Not Handle The Situation Properly In Marathi Rally
शिंदे के मंत्री के साथ ‘मराठी रैली’ में बदसलूकी, सरनाईक ने पुलिस पर फोड़ा ठीकरा
- Written By: आकाश मसने
मनसे द्वारा ठाणे में आयोजित रैली में प्रदर्शनकारियों ने मंत्री प्रताप सरनाईक को घेर लिया। उन्हें कुछ प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद मंत्री का बयान सामने आया है।

मंत्री प्रताप सरनाईक (सोर्स: सोशल मीडिया)
ठाणे: ठाणे जिले के मीरा भाईंदर में मनसे के आव्हान पर निकली मराठी एकीकरण समिति (एमईएस) के नेतृत्व में निकली रैली में शामिल होने पहुंचे महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री एवं शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक को प्रदर्शनकारियों ने वहां से भगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना को लेकर मंत्री का बयान सामने आया है।
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री एवं शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने मंगलवार को कहा कि मीरा-भयंदर क्षेत्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा आयोजित ‘मराठी अस्मिता’ रैली में पुलिस ने स्थिति को ठीक से नहीं संभाला।
मराठी एकीकरण समिति (एमईएस) के नेतृत्व में यह रैली हाल ही में व्यापारियों द्वारा उस घटना के लिए किए गए विरोध के जवाब में निकाली गई है, जिसमें मनसे कार्यकर्ताओं ने एक फूड स्टॉल मालिक को सिर्फ इसलिए थप्पड़ मारा था, क्योंकि वह मराठी नहीं बोल रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
प्रदर्शनकारियों ने मंत्री को घेरा
इस रैली में मनसे, शिवसेना (यूबीटी) और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने रैली में सरनाईक को घेर लिया। उन्हें कुछ प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उन पर मराठी मानुस के हितों के खिलाफ बोलने का आरोप लगाया।
सरनाईक ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि वह हमेशा मराठी लोगों के साथ खड़े रहेंगे, लेकिन लोगों ने उन्हें ‘गद्दार’ कहकर चुप कर दिया। उन्होंने बाद में कहा कि वह अपने आधिकारिक पद से अधिक मराठी पहचान को प्राथमिकता देते हैं।
गोवर्धन देशमुख के बुलावे पर पहुंचे थे मंत्री
मंत्री सरनाईक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मैं पहले मराठी हूं और बाद में मंत्री और विधायक हूं। शिवसेना नेता ने बताया कि वह एमईएस अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख द्वारा बुलाए जाने पर इस रैली में शामिल हुए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि सरनाईक ने देशमुख सहित एमईएस और मनसे के कई कार्यकर्ताओं को छुड़वाने का प्रयास किया, क्योंकि पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया था।
रैली को लेकर सीएम से की बात
मंत्री प्रताप सरनाईक ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की और पुलिस द्वारा स्थिति को ठीक से न संभाल पाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। सरनाईक ने कहा कि जब भी मराठी लोगों के साथ अन्याय होगा मैं अपना पद भूलकर उनके साथ खड़ा रहूंगा। मैं शांति सुनिश्चित करना और मराठी पहचान की रक्षा करना अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी मानता हूं।
पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने के संभावित खतरे का हवाला देते हुए इस रैली की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, सड़कों पर भारी ड्रामा और स्पष्ट राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद यह मार्च निकाला गया, जो प्रस्तावित मूल मार्ग से गुजरा।
पुलिस ने मनसे कार्यकर्ताओं लिया हिरासत में
पुलिस ने रैली में शामिल होने से रोकने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारियों को कल आधी रात से ही हिरासत में लेना शुरू कर दिया था। महिलाओं सहित कई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, जबकि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे।
सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो में यह नजर आ रहा है कि महिला प्रदर्शनकारियों को जबरन पुलिस वैन में बिठाया जा रहा है, जबकि वे पुलिस द्वारा किए गए गलत व्यवहार के खिलाफ नारे लगा रही थीं। कई कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए एक बैंक्वेट हॉल में बंद कर दिया गया था। सरनाईक ने पुलिस की कार्रवाई को गलत करार दिया, जो सरकारी निर्देशों के अनुरूप नहीं है।
जिसका डर था वही हुआ, NDA में पड़ी फूट! बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे चिराग
प्रताप सरनाईक ने ठाणे में संवाददाताओं से कहा कि पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से गलत थी। सरकार ने मराठी हितों के समर्थन में शांतिपूर्ण मोर्चा को दबाने के लिए कोई भी निर्देश जारी नहीं किया है। उन्होंनें ने कहा कि पुलिस ने जिस तरह सुबह-सुबह मोर्चा रोका और लोगों को हिरासत में लिया, वह अनुचित है। प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक आगे बढ़ने की अनुमति देकर इस स्थिति को टाला जा सकता था।
Minister pratap sarnaik police did not handle the situation properly in marathi rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













