BNP की जीत के 6 फैक्टर जिसने तारीक रहमान को दिलवाया बहुमत, जमात का खेल खत्म, बांग्लादेश चुनाव की बड़ी बातें

Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने चुनाव में आठ सत्ता में वापसी की, तारिक रहमान की दो सीटों पर जीत और सहानुभूति लहर ने बहुमत सुनिश्चित किया।
BNP Wins Bangladesh Election 2026
बीएनपी ने बांग्लादेश चुनाव 2026 जीता (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

BNP Wins Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मतदाताओं ने कट्टरपंथी राजनीति को खारिज करते हुए विकास और स्थिरता के एजेंडे को समर्थन दिया है। पार्टी के कार्यवाहक प्रमुख तारिक रहमान ने दो सीटों से जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की है। करीब दो दशक बाद देश में BNP की सरकार बनने जा रही है।

बीएनपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ढाका ट्रिब्यून के अनुसार पार्टी ने अब तक 151 सीटें जीत ली हैं, जबकि रॉयटर्स ने भी अपनी रिपोर्ट बीएनपी की  सत्ता में वापसी की पुष्टि की है। कुछ अन्य मीडिया रिपोर्टों में सीटों की संख्या 209 तक बताई जा रही है। वहीं बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी को 70 सीटें मिलने का दावा किया गया है।

आइए जानते हैं वे प्रमुख वादे और फैक्टर, जिन्होंने BNP की इस प्रचंड जीत में अहम भूमिका निभाई:

  • फैमिली कार्ड  योजना: महिलाओं और बेरोजगार नागरिकों को हर महीने नकद सहायता देने का वादा। हालांकि, इसे लागू करने के लिए वित्तीय संसाधन जुटाना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बड़ी आबादी अभी भी अत्यधिक गरीबी में जीवन यापन कर रही है।
  • बांग्लादेश फर्स्ट नीति: विदेश नीति में राष्ट्रीय हित सर्वोपरि रखने का वादा, साथ ही रोहिंग्या शरणार्थियों की सुरक्षित वापसी के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने की बात कही गई है।
  • युवाओं के लिए रोजगार: पार्टी ने करीब 9 लाख उच्च शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं के लिए डिजिटल इनोवेशन और उद्यमिता को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन का वादा किया है।
  • जल विवाद का समाधान: तीस्ता नदी जैसे मुद्दों पर “पानी का न्यायसंगत हिस्सा” सुनिश्चित करने के लिए 1997 के संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन पर हस्ताक्षर करने का संकल्प, ताकि पड़ोसी भारत के साथ लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद को सुलझाया जा सके।
  • जुलाई नेशनल चार्टर: 2024 के जनआंदोलन से प्रेरित इस चार्टर को लागू करने और इसे जनमत संग्रह के लिए पेश करने की प्रतिबद्धता जताई गई है।  
  • खालिदा जिया का निधन, सहानुभूति लहर: तारिक रहमान और बीएनपी की जीत में एक अहम फैक्चर बीएनपी की पूर्व प्रमुख और प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन भी रहा। खालिदा जिया का निधन चुनाव से ठीक पहले 30 दिसंबर 2025 को हो गया था। इसके अलावा शेख हसीना के तख्तापलट और अवामी लीग पर बैन लग जाने के बाद बांग्लादेश में बीएनपी ही एक एकलौती पार्टी है जिसके पास सरकार चलाने का अनुभव है। 

हालांकि, जुलाई चार्टर पर सहमति, रोजगार और भारत से रिश्ते बेहतर करने का वादा जमात ने भी अपने घोषणापत्र में किया था, लेकिन बांग्लादेश की जनता ने बीएनपी और तारिक रहमान पर अपना भरोसा जताया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की वो इस जनमत का उपयोग कैसे करते हैं। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com