
Representative Pic
– रजित यादव
नवी मुंबई : पिछले कुछ वर्षों से नवी मुंबई (Navi Mumbai) और पनवेल महानगरपालिका (Panvel Municipal Corporation) के क्षेत्र में तेजी के साथ विकास से संबंधिक काम हो रहे हैं। इसके चलते इन दोनों शहरों का जनसंख्या (Population) में लगातार (Continuously) वृद्धि हो रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर इन दोनों महानगरपालिकाओं की वार्ड संख्या बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके चलते अब जहां नवी मुंबई महानगरपालिका के वार्डों की संख्या 111 से बढ़ाकर 122 की गई है, वहीं पनवेल महानगरपालिका के वार्डों की संख्या को 78 से बढ़कर 89 किया गया है।
गौरतलब है कि नवी मुंबई और पनवेल महानगरपालिका में सदस्यों की संख्या 2011 की जनगणना के आधार पर निर्धारित की गई है। जनसंख्या में वृद्धि की औसत दर को ध्यान में रखते हुए महानगरपालिकाओं सदस्यों की न्यूनतम संख्या में 17% की वृद्धि करने का निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा लिया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 11 लाख 20 हजार 547 थी, उसी के अनुसार यहां के वार्डो की संख्या 111 से बढ़ाकर 122 किया गया है।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पनवेल महानगरपालिका क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 5 लाख 9 हजार थी, उसे के अनुसार यहां पर वार्डों की संख्या को 78 से बढ़कर 89 किया गया है। वार्डों की संख्या बढ़ने से अब नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में 3 सदस्यों के 40 प्रभाग और 2 सदस्यों का 1 प्रभाग होगा। वहीं पनवेल महानगरपालिका के क्षेत्र में 3 सदस्यों के 29 प्रभाग और 2 सदस्यों का 1 प्रभाग बनेगा।






