-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Hundreds Of Hindus Came Out On The Road Regarding The Muslim Cemetery Under Construction Near Shiv Mandir
शिव मंदिर के पास निर्माणाधीन मुस्लिम कब्रिस्तान को लेकर, सैकड़ों हिंदू उतरे सड़क पर
- Written By: कमर.काजी

उल्हासनगर : उल्हासनगर महानगरपालिका (Ulhasnagar Municipal Corporation) ने कैम्प क्रमांक 5 स्थित कैलास कॉलोनी चौक के पास मुस्लिम कब्रिस्तान (Muslim Cemetery) के लिए भूखंड मुहैया कराया है। प्रस्तावित कब्रिस्तान के कंपाउंड का काम हाल ही में शुरू किया था, ऊक्त स्थल के पास ही प्राचीन शिव मंदिर (Shiv Mandir) है, इसलिए हिंदुत्ववादी संगठनों (Hindutva Organizations) ने प्रस्तावित कब्रिस्तान का विरोध शुरू किया है। कब्रिस्तान की जगह बदलने की मांग को लेकर महानगरपालिका मुख्यालय (Municipal Corporation Headquarters) पर विशाल मोर्चा निकाला गया जिसमें हजारों लोग शामिल हुए और कब्रिस्तान का विरोध दर्शाया।
उल्हासनगर कैंप 5 में कैलास कॉलोनी में परिवहन डिपो के लिए इस्तेमाल की गई जगह को कब्रिस्तान के लिए उपलब्ध कराया गया है, इस क्षेत्र में प्राचीन शिव मंदिर, गणेश विसर्जन घाट, ऐतिहासिक वालधुनी और हिंदू त्यौहार मनाए जाते है, इसलिए हिंदुत्ववादी संगठनों ने स्टैंड लिया था कि प्राचीन शिव मंदिर के इलाके में कोई कब्रिस्तान नहीं होना चाहिए। इस लिहाज से बालासाहेब की शिवसेना सहित पुराना अंबरनाथ गांव, गायकवाड पाड़ा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आक्रामक हो गए है।
सम्बंधित ख़बरें
हर साल पानी से बाहर आता है कांबलेश्वर मंदिर, इतिहास और आस्था का अद्भुत संगम, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
भारत का सबसे रहस्यमयी शिव मंदिर, जहां इंसानी शरीर से जुड़ा है हर रहस्य, विज्ञान भी मानता है चमत्कार
इस शिव मंदिर में कसम खाना है सख्त मना, कहते हैं झूठ बोला तो जिंदगी में मच जाता है तूफान
कानपुर का वो रहस्यमयी शिव मंदिर, जहां आज भी पूजा करने आते हैं अश्वत्थामा!
ठेकेदार को लिखित में काम बंद करने की सूचना दी गई थी
इस मसले का हल निकालने के लिए महानगरपालिका कमिश्नर अजीज शेख, पुलिस उपायुक्त सुधाकर पाठारे, उपायुक्त अशोक नाइकवाडे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रंजीत डेरे ने उल्हासनगर महानगरपालिका मुख्यालय में हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी, लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया। बैठक में अंबरनाथ गांव के परशुराम पाटिल, सुरेश गायकवाड, रमेश भोईर, राजेश फक्के आदि ग्रामीण ही उपस्थित हुए थे। इस बैठक में निर्माण विभाग के माध्यम से ठेकेदार को कैलास कॉलोनी स्थित श्मशान घाट की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य स्थगित करने का आदेश दिया गया है। साथ ही कमिश्नर अजीज शेख के स्तर से ठेकेदार को लिखित रूप में कार्य बंद करने की सूचना दी गई थी और महानगरपालिका कि ओर से उपस्थित प्रतिनिधिमंडल को लिखित पत्र दिया गया था कि निर्माण पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।
लिखित आश्वासन देने के बाद प्रतिनिधिमंडल को मनाया गया
निर्माण कार्य रोकने संबंधी आदेश देने के बाद भी मोर्चा निकाला गया, मोर्चे की शुरुआत शिव मंदिर में अभिषेक और आरती से की गई, पहले गांधी रोड स्थित तहसील कार्यालय में तहसीलदार को पत्र दिया गया। उसके बाद मार्च उल्हासनगर महानगरपालिका तक आया और कमिश्नर से दो घंटे तक चर्चा के बाद भी प्रतिनिधिमंडल संतुष्ट नहीं हुआ और अंत में लिखित आश्वासन देने के बाद प्रतिनिधिमंडल को मनाया गया। अयोध्या के जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज, कोकनरत्न विश्वनाथ महाराज वारिंगे, परशुराम पाटिल, प्रधान पाटिल, निशांत पाटिल, महेश गायकवाड, नीलेश बोबडे, रवि पाटिल, बजरंग दल प्रचार प्रमुख पराग तेली, गोरक्ष प्रमुख जयदास म्हात्रे, जिला सुरक्षा प्रमुख राजेश गायकर सहित कई गणमान्य लोग इस मोर्चे में शामिल हुए थे।
Hundreds of hindus came out on the road regarding the muslim cemetery under construction near shiv mandir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्राओं के कपड़े तक फाड़े, पुलिस का रवैया क्रूर और अमानवीय: लाठीचार्ज की घटना पर अनिल देशमुख का गंभीर आरोप!
Jul 22, 2026 | 01:31 PM‘कांग्रेस-BJP को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं?’ लोकसभा में स्पीकर से भिड़े अखिलेश यादव, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:30 PM‘ऐसा लगा सब कुछ जानबूझकर हुआ…’ CJP प्रोटेस्ट के बाद छलका सेहबान अजीम का दर्द
Jul 22, 2026 | 01:28 PMराहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PMTraffic Rules में बड़ा बदलाव, पहली गलती पर चालान नहीं अब मिलेगी सिर्फ चेतावनी
Jul 22, 2026 | 01:26 PMरोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद का प्रस्ताव
Jul 22, 2026 | 01:25 PM5 साल में 1.42 लाख करोड़ का बैंक फ्रॉड! वित्त मंत्रालय ने संसद में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
Jul 22, 2026 | 01:23 PMवीडियो गैलरी

UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM














