Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऐरोली में बन रहा भव्य नाट्यगृह, मनपा आयुक्त ने दिया आदेश- नए साल तक पूरा हो निर्माण कार्य

Thane News: ऐरोली में 4 मंजिला भव्य नाट्यगृह का निर्माण तेजी पर है। 860 सीटों की क्षमता वाले इस प्रोजेक्ट का 65% काम पूरा हो चुका है। मनपा आयुक्त ने नए सालल तक काम पूरा करने के निर्देश दिए है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 12, 2025 | 12:21 PM

ऐरोली में भव्य नाट्यगृह निर्माण (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Construction OF Drand Theater in Airoli: ऐरोली में 4 मंजिला भव्य नाट्यगृह का निर्माण तेजी पर है। 860 सीटों की क्षमता वाले इस प्रोजेक्ट का 65% काम पूरा। मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने निरीक्षण कर गुणवत्ता और गति दोनों बनाए रखने के निर्देश दिए।

नवी मुंबई। ऐरोली के सेक्टर 5 में नवी मुंबई मनपा द्वारा तैयार किए जा रहे 4 मंजिला भव्य नाट्यगृह का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने अधिकारियों को नए साल की शुरुआत तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान शहर अभियंता शिरीष आरदबाड, अतिरिक्त शहर अभियंता अरविंद शिंदे, कार्यकारी अभियंता संजय पाटिल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। आयुक्त ने निर्माण की गुणवत्ता और डिजाइन दोनों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “यह नाट्यगृह नवी मुंबई की सांस्कृतिक पहचान बनेगा, इसलिए गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें- ठाणे से जलगांव तक, रोहन घुगे को मिली नई जिम्मेदारी, प्रशासन में लाएंगे तेजी

नवी मुंबई मनपा के पास पहले से वाशी में विष्णुदास भावे नाट्यगृह मौजूद है, जिसे कला प्रेमियों से मिल रहे जबरदस्त प्रतिसाद के बाद ऐरोली में दूसरा अत्याधुनिक नाट्यगृह बनाया जा रहा है। इस नाट्यगृह की कुल क्षमता 860 सीटों की होगी। इसमें दो बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था, स्वागत कक्ष, टिकट बुकिंग ऑफिस, भोजन काउंटर और कलाकारों के लिए अलग प्रवेशद्वार जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

पहली मंजिल पर 478 सीटों वाला सभागृह और ध्वनि नियंत्रण कक्ष होगा। दूसरी मंजिल पर 382 सीटों का हॉल और महिला कलाकारों के लिए पोशाक कक्ष बनाया जा रहा है, जबकि तीसरी और चौथी मंजिल पर पुरुष कलाकारों के लिए ड्रेसिंग रूम, प्रकाश नियंत्रण कक्ष और विशेष अतिथि कक्ष तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही 6 यात्री लिफ्ट और एक हाइड्रॉलिक लिफ्ट प्रणाली भी स्थापित की जाएगी।

परियोजना का लगभग 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। आयुक्त शिंदे ने मौके पर मौजूद आर्किटेक्ट्स से परियोजना का प्रेजेंटेशन भी देखा और कई मूलभूत सुझाव दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि तय समयसीमा में काम पूरा हो और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।

यह नाट्यगृह ऐरोली समेत पूरे नवी मुंबई के कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नया आयाम देगा और कलाकारों के लिए एक अत्याधुनिक मंच के रूप में विकसित होगा।

Grand theatre is being built in airoli construction to be complete in new year

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2025 | 12:21 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

दिवाली पर पुणे-अमरावती रूट पर 40 अतिरिक्त बसें, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को किराये में 50% छूट

2

मंचर में ट्रैफिक बना लोगों के लिए सिरदर्द, सड़कों पर जाम तो गलियों में मच्छरों का आतंक

3

गोवंश चोरी करने वाली गैंग अरेस्ट, एक साथ 11 मामलों का खुलासा, LCB की कार्रवाई में लाखों का माल जब्त

4

गोंदिया में डाॅक्टरों की कमी, गांवों में लड़खड़ा रही स्वास्थ्य सेवाएं, मरीज हो रहे परेशान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.