Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोवंश चोरी करने वाली गैंग अरेस्ट, एक साथ 11 मामलों का खुलासा, LCB की कार्रवाई में लाखों का माल जब्त

Cow Smuggling in Akola: अकोला जिले में गोवंश तस्करी के मामले सामने आने के बाद एलसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करों की गैंग को रंगेहाथ पकड़ा। अकोला पुलिस ने 11 मामले एक साथ सुलझाए।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 12, 2025 | 12:01 PM

गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस विभाग की टीम (सौजन्य-नवभारत, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Latest News: अकोला जिले में पिछले कुछ समय में गोवंश चोरी के मामले देखे जा रहे थे। इस देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने एलसीबी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच एक ही रात में दो स्थानों पर गोवंशी चोरी करने के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 16.97 लाख रुपयों का माल जब्त किया है।

पहली घटना कौलखेड चौक स्थित गजानन महाराज मंदिर के पास हुई थी, जहां अज्ञात व्यक्तियों ने एक गाय को स्विफ्ट डिजायर कार में डालकर चोरी कर लिया था। दूसरी घटना उसी रात बालापुर थाना क्षेत्र के व्याला गांव में प्रकाश नथवाणी के घर के पास हुई, जहां सफेद रंग की गाय को सफेद सिडान कार में डालकर चोरों ने चोरी की। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज वायरल होने से अकोला शहर में हड़कंप मच गया और सोशल मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने भी इस पर ध्यान दिया।

अकोला आते समय गिरफ्तार

गोवंश चोरी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने स्थानीय अपराध शाखा प्रमुख पीआई शंकर शेलके को मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके तहत सहायक पुलिस निरीक्षक गोपाल ढोले के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें पुलिस हवालदार शेख हसन, अब्दुल माजीद, वसिमोद्दीन, किशोर सोनोने, एजाज अहमद शामिल थे।

टीम को गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पता चला कि आरोपी मुंबई में हैं, बाद में जानकारी मिली कि वे अजमेर (राजस्थान) में हैं। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए मुक्ताईनगर बस स्थानक पर जाल बिछाया और वहां से चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अकोला के रहने वाले है आरोपी

इन आरोपियों में सभी अकोला के रहनेवाले शेख रेहान शेख रशीद (22) निवासी पिंजारी गल्ली, मच्छी मार्केट, मिर्जा शोएब बेग मिर्जा अजहर बेग (28) निवासी सोलासो प्लॉट, अकोट फैल, शेख समीर शेख शब्बीर उर्फ मलंग (24) निवासी पुरपिडीत क्वार्टर, अकोट फैल और अरबाज खान फिरोज खान (23) निवासी अलीम चौक, हैदरपुरा, सिंधी कॅम्प शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – Akola: विदर्भ के किसानों को झटका! राज्य के राहत पैकेज से अकोला, अमरावती जैसे जिले बाहर

पूछताछ में उन्होंने दोनों घटनाओं में चोरी करने की बात कबूल की और जिले में अन्य अपराधों की जानकारी दी। इसके बाद उनके अन्य साथियों को भी पुलिस गिरफ्तार किया। इनमें मुरेश खान बहाद्वार खान (34) निवासी मोमीनपुरा, मोहम्मद अली रोड, अकोला, शेख अयुब शेख ईल्यास (23) निवासी पिंजारी गली, आनंदबेकरी के पीछे, अकोला और शोएब खान शब्बीर खान (21) निवासी इंदिरा नगर, पानी के टंकी के पास, अकोट फैल शामिल हैं।

11 मामलों का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों ने जिले के खदान, बालापुर, बार्शीटाकली, पातुर और अकोट फैल पुलिस थानों में दर्ज विभिन्न गोवंश चोरी के मामलों को कबूल किया है और उनके पास से 15 लाख रु. मूल्य की तीन सिडान कार इसी तरह 1 लाख 52 रु की नकद राशि, 45 हजार रु. मूल्य के तीन मोबाइल फोन इस तरह कुल मिलाकर 16,97,000 रु. मूल्य का माल जब्त कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों पर पूर्व में भी ऐसे कई मामले दर्ज हैं।

Cow smuggling gang arrested 11 cases solved goods worth lakhs seized in lcb action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2025 | 11:58 AM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • cow smuggling vehicles
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

मंचर में ट्रैफिक बना लोगों के लिए सिरदर्द, सड़कों पर जाम तो गलियों में मच्छरों का आतंक

2

गोंदिया में डाॅक्टरों की कमी, गांवों में लड़खड़ा रही स्वास्थ्य सेवाएं, मरीज हो रहे परेशान

3

घाटकोपर हिंदू सभा अस्पताल का नवनिर्माण शुरू, कर्मचारियों को मिलने लगा बकाया मानधन

4

अतीत बनकर रह जाएंगे कन्या विद्यालय, महाराष्ट्र सरकार ने लिया फैसला, सह-शिक्षा पर दिया जोर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.