दिवाली पर पुणे-अमरावती रूट पर 40 अतिरिक्त बसें, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को किराये में 50% छूट
Amravati-Pune Bus Route: दिवाली के अवसर पर अमरावती जिले के हजारों लोग जो पुणे में रहते है, उनकी वापसी के लिए महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल ने बस सेवाएं बढ़ाई है।
- Written By: प्रिया जैस
लालपरी बस सेवा (फाइल फोटो)
Amravati News: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही अमरावती जिले के हजारों विद्यार्थी और नौकरीपेशा युवक-युवतियां जो पुणे में निवास करते हैं, अपने घर लौटने की तैयारी में हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रियों की बढ़ती भीड़ और निजी बस ऑपरेटरों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने की समस्या को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल (ST) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 14 से 20 अक्टूबर के बीच पुणे से अमरावती और 22 से 27 अक्टूबर के बीच अमरावती से पुणे के लिए 40 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
महामंडल की लालपरी और शिवशाही बसें
इन अतिरिक्त बसों में एसटी महामंडल की लालपरी और शिवशाही बसें शामिल होंगी। पिछले साल दिवाली के दौरान इस रूट पर क्रमश 34 और 37 बसें चलाई गई थीं। इस वर्ष संख्या बढ़ाकर दोनों दिशाओं में 40-40 बसें की गई है। सभी बसें पिंपरी-चिंचवड बस डिपो से रवाना होंगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि निजी लक्जरी बस ऑपरेटर दिवाली के दौरान सामान्य किराए से दोगुना तक राशि वसूलते हैं।
हाल ही में 80 नई लालपरी बसें जिले में शामिल की गईं। शिवाई बसों की रेंज केवल 300 किमी होने से वे इस रूट पर नहीं चलेंगी। परंतु अधिकांश शिवशाही और लालपरी बसों को इस रूट के लिए लगाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डिटेन किया
Amravati News: अमरावती के येरला गांव में 25 साल बाद मिला भूखंड मालिकाना हक, लाभार्थियों को बांटे गए पट्टे
Amravati News: धामणगांव में ईमानदारी की मिसाल, 8 साल बाद खेत से मिली एक तोले की सोने की अंगूठी
Amravati News: अमरावती पुलिस का सख्त फैसला, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर होगी कार्रवाई
जिले में परिवहन व्यवस्था
जिले में कुल 8 एसटी डिपो है। इन डिपो में 418 बसें उपलब्ध है। जिनमें 361 डीजल बसें, 38 शिवशाही बसें, 19 शिवाई (इलेक्ट्रिक) बसें हैं।
यह भी पढ़ें – Amravati में बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश! दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल जब्त
75+ उम्र के यात्रियों को मुफ्त यात्रा सुविधा
सामान्य लालपरी बस किराया 996 रुपये है। वही शिवशाही बस किराया 1,473 है। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को 50% की छूट दी जाती है तथा 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों को अमृत योजना के अंतर्गत मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही है।
सुविधा उपलब्ध कराएंगे
दिवाली के दौरान पुणे-अमरावती मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों को सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- नीलेश बेलसरे, विभागीय नियंत्रक, एसटी महामंडल
