- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Funds Of Rs 25 Crore Received For The Badlapur Municipal Council Building The Building Work Is In The Final Stage
बदलापुर नगर परिषद के भवन के लिए मिली 25 करोड़ रुपए की निधी, इमारत का काम अंतिम चरण में
- Written By: कमर.काजी

बदलापुर: बदलापुर नगर परिषद (Badlapur Municipal Council) के नवनिर्माणाधीन प्रशासकीय भवन के लिए राज्य सरकार (State Govt.) ने 25 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि से बनने वाला नगर परिषद का नया प्रशासनिक भवन अंतिम चरण में पहुंच गया है, नया भवन आठ मंजिला है।
साल 1995 में बदलापुर शहर (Badlapur City) को स्वतंत्र नगर परिषद का दर्जा मिला है उससे पहले यह शहर कल्याण महानगरपालिका (Kalyan Municipal Corporation) के कार्यक्षेत्र का हिस्सा हुआ करता था, मौजूदा भवन एक किराए की जगह पर चल रहा है। वह बहुत ही अपर्याप्त है, इसलिए नए प्रशासनिक भवन के निर्माण का काम कोरोना से पहले शुरू किया गया था। इस भवन पर कुल 48 करोड़ रुपए की लागत आने की उम्मीद थी। जिसमें से 30 करोड़ रुपए राज्य सरकार देगी, जबकि शेष खर्च बदलापुर नगर परिषद को वहन करना है। अब इस भवन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।
सत्ता परिवर्तन के बाद मिली काम को गति
मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा केवल पांच करोड़ रुपए दिए गए थे, शेष 25 करोड़ रुपए के अभाव में इस भवन के महत्वपूर्ण आंतरिक कार्य ठप पड़ा हुआ है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में शिंदे-फडणवीस की सरकार बनने और मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनते ही शिवसेना के शहर प्रमुख और नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष वामन म्हात्रे ने भवन निर्माण कार्य के लिए लगने वाली निधी की मांग खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की। म्हात्रे की कोशिश रंग लायी और सरकार ने बदलापुर नगर परिषद को शेष 25 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी। कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद का नया भवन आठ मंजिला भवन हैं। जिसमें परिषद के सभी विभाग एक ही छत के नीचे होंगे। इस नए भवन में 70 सदस्यों की क्षमता वाला महासभा हॉल बनाया जा रहा है और नगर परिषद हॉल की आवश्यकता के अनुसार और अधिकारियों और पदाधिकारियों के लिए भी अतिआधुनिक कक्षों को बनाने का प्रावधान है।
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर में सजेगा छत्रपति शिवाजी महाराज कप का मंच, डिप्टी सीएम ने किया स्पर्धा के लोगो का अनावरण
ट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! भोपाल रेल मंडल ने 440 लोगों को दबोचा; दर्ज किए केस
34 साल की हुई मुंबई की लेडीज स्पेशल, पश्चिम रेलवे पर शुरू हुई थी, पहली महिला लोकल
रायगढ़ के तटों पर टार बॉल्स का संकट, जहरीले हुए समंदर के किनारे, समुद्री जीवों पर मंडराया मौत का साया
[blockquote content=” निधी मंजूर होने से प्रशासकीय भवन का रुका कार्य एक बार फिर तेज गति से शुरू होगा, हमारा लक्ष्य है कि आगामी 15 अगस्त के दिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों शहर वासियों को उपहार स्वरूप नया भवन मिल सके।” pic=”” name=” -वामन म्हात्रे, पूर्व अध्यक्ष, कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद”]
Funds of rs 25 crore received for the badlapur municipal council building the building work is in the final stage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बदलापुर में सजेगा छत्रपति शिवाजी महाराज कप का मंच, डिप्टी सीएम ने किया स्पर्धा के लोगो का अनावरण
May 05, 2026 | 08:19 PMट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! भोपाल रेल मंडल ने 440 लोगों को दबोचा; दर्ज किए केस
May 05, 2026 | 08:12 PM34 साल की हुई मुंबई की लेडीज स्पेशल, पश्चिम रेलवे पर शुरू हुई थी, पहली महिला लोकल
May 05, 2026 | 08:08 PMरायगढ़ के तटों पर टार बॉल्स का संकट, जहरीले हुए समंदर के किनारे, समुद्री जीवों पर मंडराया मौत का साया
May 05, 2026 | 07:59 PMPrabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
May 05, 2026 | 07:58 PMCUET UG 2026 Admit Card जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, 11 मई से परीक्षा शुरू
May 05, 2026 | 07:51 PMअदालत में शांत खड़ा रहा भोंदू अशोक खरात, जमीन हड़पने और अवैध साहूकारी मामले में बड़ी कार्रवाई
May 05, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM










