- Hindi News »
- Maharashtra »
- Raigad »
- Raigad Beach Tar Balls Pollution Marine Life Human Health Risk
रायगढ़ के तटों पर टार बॉल्स का संकट, जहरीले हुए समंदर के किनारे, समुद्री जीवों पर मंडराया मौत का साया
Tar Balls Raigad: रायगढ़ के समुद्र तटों पर भारी मात्रा में टार बॉल्स जमा हो गए हैं। तेल रिसाव के कारण बढ़ते इस प्रदूषण से समुद्री जीवसृष्टि और पर्यटकों की सेहत पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
- Written By: गोरक्ष पोफली

तट पर टार बॉल्स (सोर्स: सोशल मीडिया)
Raigad Beach Pollution: मानसून की दस्तक से पहले रायगढ़ जिले की खूबसूरत किनारे पर एक बेहद चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। जिले के विभिन्न समुद्र तटों पर भारी मात्रा में ‘टार बॉल्स’ बहकर आ गए हैं। समुद्र में तेल रिसाव और जहाजों के कचरे से पैदा हुए इस प्रदूषण ने न केवल समुद्री जीव-जंतुओं, बल्कि इंसानी स्वास्थ्य और पर्यटन के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर दिया है।
क्या है ‘टार बॉल्स’ का खतरा?
विशेषज्ञों के अनुसार, समुद्र में कच्चे तेल के रिसाव (Oil Spill) या जहाजों द्वारा छोड़े गए ईंधन और कचरे के कारण ये टार बॉल्स बनते हैं। समुद्र की लहरों के साथ मिलकर तेल सख्त हो जाता है और छोटे-छोटे काले गोलों का रूप ले लेता है, जो ज्वार-भाटे के साथ किनारे पर जमा हो जाते हैं। रायगड के बीच पर अब इन काले धब्बों और दुर्गंध के कारण प्राकृतिक सौंदर्य पूरी तरह नष्ट हो गया है, जिससे पर्यटकों ने भी यहाँ से किनारा कर लिया है।
सागरी जीवसृष्टी और स्वास्थ्य पर बुरा असर
इस प्रदूषण का सबसे सीधा और घातक प्रहार सागरी जीवसृष्टि पर हो रहा है। मछलियों, केकड़ों और अन्य समुद्री जीवों के शरीर में यह विषैला पदार्थ पहुंचने से उनके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। स्थानीय मछुआरों का मानना है कि इससे मछलियों के प्रजनन और उनकी गुणवत्ता पर असर पड़ेगा, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित होगी। वहीं, बीच पर घूमने वाले लोगों की त्वचा पर यह चिपचिपा डांबर लग सकता है, जिससे त्वचा संबंधी रोगों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
कोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम, 20,000 ई-बसों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन तैयार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
छत्रपति संभाजीनगर बनेगा ग्लोबल ऑटो हब, टोयोटा लगाएगी अत्याधुनिक SUV निर्माण संयंत्र
यह भी पढ़ें: ममता दीदी राहुल गांधी की बात मानतीं, तो नतीजा कुछ और होता, संजय राउत का बंगाल हार पर बड़ा दावा
प्रशासन की चुप्पी से रोष
तटवर्ती इलाकों के निवासियों और प्रकृति प्रेमियों में रायगढ़ प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून से पहले यह समस्या विकराल रूप ले लेती है, लेकिन प्रशासन प्रदूषकों पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं करता। लोगों ने मांग की है कि प्रदूषण के मूल स्रोतों का पता लगाया जाए और समुद्र तटों की सफाई के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाया जाए।
Raigad beach tar balls pollution marine life human health risk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMAsian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
May 11, 2026 | 10:28 PMबिहार में ये कैसी शरारबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
May 11, 2026 | 10:23 PMपांच देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, यूएई से लेकर नॉर्वे तक; इन अहम मुद्दों को लेकर होगी चर्चा
May 11, 2026 | 10:13 PMAyurvedic: इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त! जानिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे
May 11, 2026 | 10:05 PMकोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
May 11, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM












