- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore Vagdevi Idol Return Efforts
भोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
- Reported By: अंशुल मुकाती
धार सांसद और केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भोजशाला की मां वाग्देवी सरस्वती प्रतिमा को लंदन से भारत वापस लाने की मांग को लेकर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की।

धार सांसद एवं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से दिल्ली में की मुलाकात (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया )
Indore Vagdevi Idol Return Efforts: धार सांसद और केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भोजशाला स्थित मां वाग्देवी सरस्वती की प्रतिमा को लंदन से वापस भारत लाने की मांग को लेकर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को एक पत्र भी सौंपा और प्रतिमा की वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
हाईकोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी उम्मीदें
इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए सावित्री ठाकुर ने कहा कि भोजशाला और मां वाग्देवी के सम्मान की लड़ाई वर्षों से हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों द्वारा लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले के बाद अब कई रास्ते साफ हुए हैं और प्रतिमा की वापसी को लेकर सकारात्मक माहौल बना है।
सावित्री ठाकुर ने कहा कि वह राजनीति में आने से पहले से ही भोजशाला जाती रही हैं और इस विषय से भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से लेकर आगे बढ़ेगी और जल्द ही मां सरस्वती की प्रतिमा भारत वापस लाई जा सकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
बायपास पर टैंकरों की अवैध मंडी, भूजल दोहन से गहराया जल संकट, रहवासियों ने कलेक्टर को की सामूहिक शिकायत
इंदौर में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: बेक समोसा बनाने वाली फैक्ट्री कराई बंद, 21 सैंपल जांच के लिए भेजे
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान
सरस्वती लोक निर्माण से मिलेगा नया स्वरूप
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा धार में सरस्वती लोक बनाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। उनका कहना है कि जब मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस आएगी और सरस्वती लोक का निर्माण पूरा होगा, तब यह स्थान देशभर के श्रद्धालुओं और संस्कृति प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
प्रधानमंत्री को भी करेंगी अवगत
सावित्री ठाकुर ने कहा कि वह इस विषय से प्रधानमंत्री को भी अवगत कराएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा भारतीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता देते रहे हैं। जब भी वे धार आए हैं, उन्होंने मां वाग्देवी को नमन किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संज्ञान में यह विषय लाया जाएगा ताकि प्रतिमा की वापसी की प्रक्रिया को और गति मिल सके। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जब सरस्वती लोक बनकर तैयार होगा और मां सरस्वती की प्रतिमा वापस अपने स्थान पर स्थापित होगी, तब प्रधानमंत्री को भी भोजशाला आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
यह भी पढें: MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
संस्कृति और आस्था से जुड़ा है मुद्दा
भोजशाला में स्थापित मां वाग्देवी सरस्वती की प्रतिमा को वापस लाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। इसे केवल धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर की इस पहल के बाद एक बार फिर प्रतिमा की वापसी का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है।
Indore vagdevi idol return efforts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी हेमा मालिनी, Dream Girl Diamond Jubilee Concert में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PM‘तुरंत घर छोड़ो…’ इजरायल की चेतावनी से लेबनान में मचा हड़कंप, एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत
May 30, 2026 | 06:20 PMकांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
May 30, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














