Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वसई-विरार सड़कों के खस्ताहाल गड्ढों का अंत, मनपा ने करोड़ों रुपये के टेंडर किए जारी

Thane News: वसई-विरार में खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए मनपा ने 123 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किया है। सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत के लिए और 55 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 04, 2025 | 01:48 PM

ठाणे सड़कों की हालत में होगा सुधार (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vasai-Virar Roads Potholes: वसई-विरार शहर की कई सड़कों पर बन चुके गड्ढों ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश और लंबे समय तक मरम्मत न होने के कारण शहर की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। स्थानीय लोग रोजमर्रा की आवाजाही में जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं और कई जगहों पर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

नगर पालिका ने अब स्थिति सुधारने के लिए कार्रवाई शुरू की है। शहर की खस्ताहाल सड़कों के गड्ढे भरने और नवीनीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इन कार्यों के लिए कुल 123 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 68 करोड़ रुपये सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत के लिए और 55 करोड़ रुपये आठ प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण पर खर्च होंगे।

मनपा के अनुसार, गड्ढों की मरम्मत और नवीनीकरण कार्य में तारकोल और बजरी का उपयोग किया जाएगा। इसके तहत सड़कें पक्की और मजबूत बनाई जाएंगी ताकि भविष्य में बारिश या भारी वाहनों के कारण ये फिर से खराब न हों। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य में तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी शामिल होगी और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें- वसई-विरार में असुरक्षित ट्रांसफार्मर खतरे में डाल रहे लोगों की जान, महावितरण पर उठे सवाल

स्थानीय नागरिक इस फैसले से संतुष्ट हैं। कई लोगों ने कहा कि लंबे समय से सड़कें गड्ढों से भरी हुई थीं और वाहन चालकों के लिए यह जीवन खतरे में डालने वाला था। मनपा के इस कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले महीनों में सड़कों की स्थिति सुधर जाएगी और सड़क यात्रा सुरक्षित होगी।

नगर पालिका ने बताया कि मरम्मत और नवीनीकरण का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे। अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और कहा कि कार्य के दौरान यातायात में थोड़ी परेशानी हो सकती है।बारिश के मौसम को देखते हुए नगर पालिका ने विशेष सावधानी बरतने और गड्ढों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। इस पहल से न सिर्फ सड़कों की स्थिति बेहतर होगी बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

End of the pothole plagued vasai virar roads municipal corporation has issued tenders worth crores of rupees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2025 | 01:48 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

जयस्तंभ चौक पर वाहन चालक कर रहे उल्लंघन, शॉर्ट कट जानलेवा

2

Amravati: CJI गवई की मां ने ठुकराया संघ का न्योता, शिवसेना UBT ने की जमकर तारीफ

3

अंबरनाथ: 24 घंटे में दो युवकों ने की आत्महत्या, एक घर में, दूसरा पेड़ से लटका मिला

4

Gadchiroli: महामार्ग पर वाहन फंसने का सिलसिला जारी, गोठनगांव-जांभुलखेड़ा हाईवे पर आए दिन लग रहा जाम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.