Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli: महामार्ग पर वाहन फंसने का सिलसिला जारी, गोठनगांव-जांभुलखेड़ा हाईवे पर आए दिन लग रहा जाम

Gothangaon-Jambhulkheda Highway: गड़चिरोली जिले के कुरखेड़ा-देवरी राष्ट्रीय महामार्ग का गोठनगांव-जांभुलखेड़ा मार्ग इन दिनों वाहन चालकों समेत आम नागरिकों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 04, 2025 | 01:25 PM

सड़कों पर फंस रहे वाहन (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले में लगातार हुई बारिश और मरम्मत कार्य की गति धीमी होने से सड़क पर आये दिन जाम की समस्या निर्माण हो रहीं है। कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण प्रतिदिन ओवरलोड ट्रक गड्ढों में फंस रहे है। जिससे यातायात बाधित हो रही है। इस समस्या का निवारण करने राष्ट्रीय महामार्ग विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाने के कारण आम नागरिकों में अब असंतोष बढ़ने लगा है।

इस बीच सड़क की दुरावस्था के कारण दुर्घटनाओं का प्रमाण भी बढ़ गया है। जिसमें लोगों को अनायस की घायल होना पड़ रहा है। कुरखेड़ा-देवरी राष्ट्रीय महामार्ग की हालत पूरी तरह जर्जर होने के कारण राष्ट्रीय महामार्ग विभाग ने मरम्मत का कार्य आरंभ किया है।

3 किमी की सड़क को खोदा

इस बीच गोठनगांव नाका से जांभुलखेड़ा तक 3 किमी की सड़क को पूरी तरह खोद दिया गया है। इन गड्ढों में बोल्डर गिट्टी बिछाई गई है। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी जमा होने लगा है। वहीं ओवरलोड ट्रक इन गड्ढों में फंस रहे है। बुधवार को भी इस मार्ग पर एक ओवरलोड ट्रक गड्ढे में फंस गया। जिसके कारण महामार्ग की यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहीं।

इस दौरान निजी जेसीबी की मदद से गड्ढे में फंसे ट्रक को बाहर निकाला गया। जिसके बाद यातायात सुचारू की गयी। इस महामार्ग पर हर आये दिन इस तरह के जाम लगने से रापनि की बसों में सफर करने वाले स्कूली विद्यार्थी समय पर अपनी स्कूलों में पहुंच नहीं पा रहे है। साथ ही आम नागरिकों को भी विभिन्न कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के मद्देनजर राष्ट्रीय महामार्ग पर मरम्मत का कार्य तत्काल पूर्ण करने की मांग की जा रही है।

धीमी गति से चल रहे कार्य से लोग त्रस्त

एक तरफ कीचड़ के चलते मुख्य मार्ग पर वाहन फंसने का सिलसिला जारी होकर आए दिन वाहन फंस रहे है। जिसके कारण वाहनधारक समेत यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर वाहन फंसने के कारण घंटों तक यातायात प्रभावित रहने से लोग समय पर अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पा रहे है। जिसका खामियाजा उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से त्रस्त होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर पिछले काफी दिनों से उक्त कार्य धीमी गति से शुरू होने के कारण लोगों को भारी त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें – Gadchiroli: दशहरे मेले में बड़ा हादसा, हाइड्रोजन सिलेंडर में भीषण विस्फोट, 2 बच्चों समेत 20 लोग घायल

अहेरी में गड्डे की हुई मरम्मत

इधर अहेरी शहर के गढ़अहेरी मार्ग पर स्थित मुरुम खदान की सड़क बारिश के पानी में पूरी तरह बह जाने से सड़क पर जानलेवा गड्ढा बन गया था। जिसके चलते इस मार्ग से आवागमन करने वाले स्कूली विद्यार्थियों समेत आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संदर्भ में गढ़अहेरी व चेरपल्ली के नागरिकों ने दो दिन पूर्व ही सड़क पर उतरकर आंदोलन किया। इस आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत का कार्य आरंभ किया है। बुधवार से इस मार्ग पर पड़े गड्ढों में चुरा गिट्टी बिछाकर यातायात को अबाधित रखने का कार्य आरंभ किया गया है।

Vehicles stuck highway daily traffic jams gothangaon jambhulkheda highway

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2025 | 01:25 PM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli district
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

भंडारा जिले में 13 गौशालाओं में गोवंश संवर्धन, बेघर व निराश्रित गौवंश को सहारा

2

Akola में 62 हजार मरीजों को मुफ्त इलाज, सरकार ने भरे 284 करोड़ के बिल

3

3000 दिनों से भूखों का पेट भर रहा समतोल फाउंडेशन, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान ही पुरस्कार

4

महिला बस वाहक की छात्रा से बदसलूकी, ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.