एकनाथ शिंदे का X अकाउंट हैक, पाकिस्तान और तुर्किए के झंडे के साथ वायरल हुई तस्वीरें, मचा हड़कंप
Eknath Shinde: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के एक्स अकाउंट के हैक होने की खबर सामने आई है। इस खबर से हंगामा मच गया है।
- Written By: प्रिया जैस
एकनाथ शिंदे का एक्स अकाउंट हैक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Eknath Shinde X Account Hack: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के एक्स अकाउंट के हैक होने की खबर सामने आई है। इस खबर से हंगामा मच गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ‘X’ हैंडल रविवार को हैक हो गया।
जानकारी के अनुसार हैकर्स ने पाकिस्तान और तुर्की के झंडों की तस्वीरें पोस्ट कर दीं। यह तस्वीरों को एशिया कप से भी जोड़ा जा रहा है। हैकर्स ने दोनों इस्लामी देशों की तस्वीरों वाली तस्वीरें उस दिन लाइव स्ट्रीम कीं, जिस दिन भारत और पाकिस्तान एशिया कप में अपना दूसरा मैच खेलने वाले हैं।
आधे घंटे से ज्यादा का लगा समय
हालांकि, इस पर तुरंत एक्शन लिया गया और इन पोस्ट को अकाउंट से हटाया गया। एकनाथ शिंदे के अकाउंट को वापस से सुरक्षित कर लिया गया है। इन पोस्ट को हटाने के लिए करीब 40 से 45 मिनट का समय लगा। उनके कार्यालय के अनुसार, तकनीकी टीम ने बिना किसी देरी के उप-मुख्यमंत्री के अकाउंट तक पहुंच फिर से प्राप्त करने और उसकी सुरक्षा बहाल करने के लिए कार्रवाई की।
सम्बंधित ख़बरें
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
उपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
मांगे 100 मिले 500, मांगे 400 तो निकले 2000! वसई के ATM में आया खजाना उगलने वाला फॉल्ट, पैसे लूटने उमड़ी भीड़
अकाउंट अब पूरी तरह से रिकवर हो गया है और सामान्य रूप से काम कर रहा है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना के दौरान किसी भी संवेदनशील जानकारी से समझौता नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें – एनसीपी का चिंतन, भाजपा को चुनौती, गडकरी-फडणवीस का प्रभाव, फिर भी दबाव, बदलेंगे समीकरण?
राजनीतिक साइबर सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताएं
इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर सेफ्टी से जुड़ी चिंताओं को स्पष्ट करती है। एक हाई-प्रोफाइल राजनीतिक नेता के सोशल मीडिया हैंडल की हैकिंग भारत में सार्वजनिक हस्तियों के सामने आने वाली साइबर सुरक्षा कमज़ोरी दर्शाती है। राजनीतिक नेताओं द्वारा नागरिकों से सीधे संवाद करने के लिए एक्स जैसे प्लेटफॉर्म का तेज़ी से उपयोग किए जाने के साथ, ऐसी घटनाएं मज़बूत डिजिटल सुरक्षा उपायों के महत्व को उजागर करती हैं।
