Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम

Chembur School Bus Accident: मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय विहान की मौत हो गई। अंतिम संस्कार में मां ने बेटे का बैट सीने से लगाया, जिससे हर आंख नम हो गई।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 02, 2026 | 12:23 PM

चेंबूर हादसे में जान गंवाने वाला छात्र विहान व बेटे का बैट लेकर बैठी मां (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vihan Mother Emotional Photo: मुंबई के चेंबूर इलाके में 30 जून को हुए एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। एक स्कूल बस के ऊपर अचानक भारी-भरकम पेड़ गिर जाने से 11 वर्षीय छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई। बुधवार को जब मासूम विहान का अंतिम संस्कार किया गया, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार के दौरान विहान के पार्थिव शरीर के पास एक क्रिकेट बॉल रखी गई थी, जबकि उसकी मां उसका क्रिकेट बैट सीने से लगाकर रो रही थी। यह नजारा देखकर सबकी आंखों में आंसू आ गए। विहान का सपना क्रिकेट खेलने का था, लेकिन अचानक हुई मौत ने उसका यह सपना अधूरा छोड़ दिया।

मां का रो-रोकर बुरा हाल, सीने से लगाया बेटे का बैट

इस हादसे ने विहान के परिवार को ऐसा जख्म दिया है जिससे उबरना नामुमकिन है। विहान की मां जूही गहरे सदमे में हैं और उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं रहा। वह घर पर विहान का क्रिकेट बैट अपने सीने से लगाए बैठी हैं और बार-बार बिलखते हुए कह रही हैं कि विहान अभी खेलने जाएगा।

मां की यह हालत देखकर वहां ढांढस बंधाने आए पड़ोसियों और रिश्तेदारों की आंखें भी नम है। पड़ोसियों का कहना है कि विहान की मां को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनका बेटा इस दुनिया में नहीं रहा। विहान के परिवार और पड़ोसियों ने बताया कि वह पढ़ाई में भी होशियार था और व्यवहार से सभी का चहेता था। उसे क्रिकेट से बेहद लगाव था और उसका सपना प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का था लेकिन इस हादसे ने उसका जीवन ही छीन लिया।

सम्बंधित ख़बरें

GST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य

जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?

चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग

गोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट

यह भी पढ़ें:- अब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल

कैसे हुआ था चेंबूर बस हादसा?

बता दें कि 30 जून को मुंबई के चेंबूर में रोड नंबर 11 पर चलती स्कूल बस पर अचानक पीपल का एक बड़ा पेड़ गिर गया। इस भयानक हादसे के समय बस में कई स्कूली बच्चे सवार थे। पेड़ गिरने से बस की छत पूरी तरह पिचक गई। इस हादसे में एक छात्र विहान की दुखद मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और माता-पिता में डर पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि यह बस तिलक नगर के यूनिवर्सल स्कूल की है।

Chembur school bus accident boy vihan funeral cricket bat mother emotional photo

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 12:23 PM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.